छत्तीसगढ़ में हुई लूट की एक वारदात ने खोले 22 लूट का राज , जांजगीर चाम्पा जिला भी शामिल ,,

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में हुई लूट की एक वारदात ने खोले 22 लूट का राज , जांजगीर चाम्पा जिला भी शामिल ,,
बिलासपुर 03 फरवरी 2021 - बिलासपुर के सती श्री ज्वेलर्स लूट कांड का फरार आरोपी मोनू उर्फ करण यादव भी गिरफ्तार कर लिया गया है । उसकी गिरफ्तारी के साथ ही बिलासपुर के अलावा मुंगेली जांजगीर चांपा और अन्य स्थानों पर किए गए 22 लूट के प्रकरणों का भी खुलासा हुआ है । 

रिटायर्ड फौजी दीनू उर्फ दिनेश बांधेकर के साथ राजू कसेर और मोनू ने एक गैंग बनाया था , जो पूरे इलाके में लगातार लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे थे । उनके पास हथियार भी थे । अक्सर यह तीनों मोटरसाइकिल में सवार होकर किसी की रेकी करते और फिर मौका देखते ही लूटपाट की घटना को अंजाम देते । यह लोग इतने शातिर थे कि एक ही मोटरसाइकिल में बैठकर बैंक , पेट्रोल पंप , शराब भट्टी से पैसा ले जाने वालों पर नजर रखते और मौका देखते ही उनसे पैसे छीन लेते । 

इसके बाद तीनों में से 2 लोग किसी और माध्यम से अपने घर जाते जबकि तीसरा अकेला ही बाइक पर जाता था पुलिस वाहन चेकिंग में तीन सवारी को ढूंढती रह जाती थी इस गिरोह का सरगना दिनेश बांधेकर रिटायर्ड फौजी होने की वजह से पुलिस की गतिविधियों को अच्छे से जानता था और वह पुलिस के पैंतरे पुलिस पर ही आजमा रहा था , लेकिन सती श्री ज्वेलर्स में लूटपाट के बाद इनके सारे राज उजागर हो गये ।

पुलिस ने झारखंड के 3 आरोपियों के साथ बिलासपुर के राजू कश्यप और दिनेश बांधेकर को गिरफ्तार किया था । पुलिस करण यादव की तलाश कर रही थी आखिरकार वह तालापारा में पकड़ा गया । पुलिस की पकड़ में आते ही उसने अपना अपराध कबूल कर लिया । उसने 22 लूट की वारदातों में भी अपनी भूमिका स्वीकार कर ली।

इन लोगों ने सकरी थाने में चार कोटा क्षेत्र में चार मस्तूरी क्षेत्र में 02 , बिल्हा में 01 , चकरभाटा में 04 , तखतपुर में 02 , तार बाहर में 01 , अकलतरा में 01 लोरमी में 03 लूट के प्रकरणों को अंजाम दिया था । 2019 से यह गैंग लूटपाट कर रहा था । लेकिन इनके पास से पुलिस को मात्र ₹ 26000 ही मिले । पता चला कि इन लोगों ने लूट की रकम को खाने पीने और अय्याशी पर खर्च कर डाला था।

अक्सर यह लोग वारदात को अंजाम देने के बाद दो आरोपी रास्ते में उतर जाते थे इसलिए पुलिस को कभी उन पर शक नहीं हुआ । वही यह लोग बैंक पेट्रोल पंप शराब भट्टी और ऐसे स्थानों पर निगाह रखते थे जहां कर्मचारी अधिक रकम लेकर जाते थे , वे उनका पीछा करते थे और मौका देखते ही उसे लूट लेते थे । इस मामले में पुलिस रामगढ़ झारखंड के तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है , जो इन्हीं के साथ सती श्री ज्वेलर्स लूट कांड में शामिल थे ।
छत्तीसगढ़ में हुई लूट की एक वारदात ने खोले 22 लूट का राज , जांजगीर चाम्पा जिला भी शामिल ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH