पल्स पोलियो अभियान में बड़ी लापरवाही , 12 बच्चो को पोलियो ड्राप की जगह पीला दिया गया ,,

महाराष्ट्र , 02-02-2021 8:47:36 PM
Anil Tamboli
पल्स पोलियो अभियान में बड़ी लापरवाही , 12 बच्चो को पोलियो ड्राप की जगह पीला दिया गया ,,
मुंबई 02 फरवरी 2021 -  महाराष्‍ट्र के यवतमाल में अफसरों की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है. यहां के एक गांव में 12 बच्चों को पोलियो वैक्‍सीन की बूंदों की जगह दो-दो बूंदें सैनेटाइजर के ड्रॉप पिला दिए गए. इसके बाद सभी 12 छोटे बच्‍चों की तबीयत बिगड़ने लगी. बच्‍चों को उलटियां होने लगीं. इसके बाद उन्‍हें सरकारी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने पूरे मामले के जांच के आदेश दिए हैं।

जिले के एक अधिकारी ने कहा कि प्रभावित बच्चों को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है. सभी बच्चों की उम्र पांच साल से कम थी. तीन स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ इस चूक के लिए कार्रवाई की जाएगी. अधिकारी ने बताया कि यह घटना कापसिकोपरी गांव में भानबोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुई जहां एक से पांच साल के बच्चों के लिए राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है.

यवतमाल जिला परिषद के सीईओ श्रीकृष्ण पंचाल ने बताया कि पांच साल से कम उम्र के 12 बच्चों को पोलियो की बूंदों के स्थान पर सैनेटाइजर की दो बूंदें दी गयीं. बच्चों ने उल्टी और बेचैनी की शिकायत की. उन्होंने बताया कि जिन बच्चों को सैनेटाइजर की बूंदे दी गयी थीं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी बच्चों की हालत स्थिर है और उन पर निगरानी रखी जा रही है.

उन्होंने कहा कि आरंभिक सूचना के मुताबिक घटना के समय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक डॉक्टर, एक आंगनवाड़ी सेविका और एक आशा कार्यकर्ता मौजूद थीं. जांच शुरू की गयी है और तीनों स्वास्थ्यकर्मियों को निलंबित किया जाएगा।
पल्स पोलियो अभियान में बड़ी लापरवाही , 12 बच्चो को पोलियो ड्राप की जगह पीला दिया गया ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ

छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त

छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम

आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH