मेडिकल के छात्र को फंसाने के लिए महिला डॉक्टर ने रची हनीट्रैप की शाजिश और इस वारदात में साथ दिया ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मेडिकल के छात्र को फंसाने के लिए महिला डॉक्टर ने रची हनीट्रैप की शाजिश और इस वारदात में साथ दिया ,,
गोंडा 01 फरवरी 2021 -उत्तरप्रदेश के गोंडा मेडिकल छात्र गौरव हलदार अपहरण कांड में आखिरी आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 25 हजार की इनामी डॉक्टर प्रीति मेहरा को हरियाणा के झज्जर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

डॉक्टर प्रीति दिल्ली के एक हॉस्पिटल में डॉक्टर है. डीआईजी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त डॉक्टर प्रीति मेहरा ने ही गौरव को हनी ट्रैप में फसाया था और दिल्ली से गोंडा आकर ले गयी थी. इस अपहरण कांड को डॉक्टरों के एक ग्रुप ने अंजाम दिया था. वारदात में डॉक्टर अभिषेक और डॉक्टर प्रीति समेत 6 लोग शामिल थे. इस अपहरण कांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूछताछ में डॉ. प्रीति मेहरा ने बताया कि शॉर्टकट से पैसे कमाने के लालच में उन्होंने अपने दोस्त डॉ. अभिषेक व उसके अन्य साथियों के साथ मिलकर गौरव हालदार को दोस्ती के जाल फंसाया और गोंडा आकर उसे मिलने के लिए बुलाया. इसके बाद साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया था।

मूल रूप से हरियाणा निवासी डॉ प्रीति मेहरा वर्तमान में दिल्‍ली के प्रेमनगर में रहती थी. इस घटना में अपहृत गौरव हालदार से दोस्ती के झूठे जाल में फंसाने वाली आरोपी डॉक्टर प्रीति मेहरा वांछित चल रही थी और डॉ प्रीति मेहरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

सर्विलांस व कोतवाली नगर की संयुक्त टीम द्वारा वांछित डॉक्टर प्रीति मेहरा को उसके गांव धौर, जनपद झज्जर, हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें, बहराइच जिले में पयागपुर थाना क्षेत्र के सत्संगनगर कॉलोनी निवासी निखिल हालदार का बेटा गौरव हालदार गोंडा में कोतवाली नगर के हारीपुर स्थित एसपीसीएम पैरा मेडिकल कॉलेज में BAMS की पढ़ाई कर रहा था. 18 जनवरी की दोपहर तीन बजे तक वह कॉलेज में था. लेकिन उसके बाद वह अचानक लापता हो गया।

इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने  गौरव के पिता को फोन कर 70 लाख की फिरौती मांगी थी. कहा था कि 22 जनवरी तक यदि फिरौती की रकम नहीं मिली तो गौरव को जान से मार दिया जाएगा।
मेडिकल के छात्र को फंसाने के लिए महिला डॉक्टर ने रची हनीट्रैप की शाजिश और इस वारदात में साथ दिया ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH