छत्तीसगढ़ के पूर्व मन्त्री की बहू और पोती की हत्या , जूते के लेस से गला घोंट कर उतारा गया मौत के घाट ,,

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के पूर्व मन्त्री की बहू और पोती की हत्या , जूते के लेस से गला घोंट कर उतारा गया मौत के घाट ,,
रायपुर 31 जनवरी 2021 - छत्तीसगढ़ के दिवंगत मंत्री डीपी घृतलहरे की बहू और 9 साल की पोती की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। दोनों की लाश शनिवार देर रात उनके घर के बेड के अंदर मिली है। हत्यारे ने उनके शव को पलंग के कबर्ड में डाल दिया था। परिवार खम्हारडीह इलाके के सतनाम चौक का रहने वाला था। खम्हारडीह थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पूर्व मंत्री के बेटे और महिला के पति तरुण से भी पूछताछ की गई। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। महिला का नाम नेहा और उसकी 9 साल की बेटी का नाम अनन्या था। नेहा के घर वालों ने तरुण पर इस मर्डर की प्लानिंग का आरोप लगाया है। नेहा और तरुण ने अपनी पसंद से शादी की थी, दोनों की 9 साल की एक बेटी भी थी। 

मां-बेटी की हत्या को शनिवार शाम 7 से 8 बजे के बीच अंजाम दिया गया। मायके पक्ष ने पुलिस को बताया कि नेहा का फोन नहीं लग रहा था। इसलिए पास ही रहने वाली नेहा की बहन मेघा घर पर हालचाल जानने आई। मेघा ने पुलिस को बताया कि दरवाजा बाहर से बंद था। लेकिन नेहा की स्कूटी और जूते यहीं पड़े थे। मेघा ने अपने एक भाई आकाश को फोन किया। इस बीच आकाश ने पुलिस को सूचना दी और दूसरी तरफ मेघा ने कुछ लोगों के साथ मिलकर दरवाजे की कुंडी तोड़ दी। अंदर सभी लाइट्स बंद थीं। कमरे में नेहा का नंदोई डॉ आनंद राय और उसका एक साथी दीपक छुपे मिले। मेघा ने इन लोगों को पकड़ लिया। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घर के पिछले कमरे में बेड के गद्दे वगैरह बेतरतीब थे।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मन्त्री की बहू और पोती की हत्या , जूते के लेस से गला घोंट कर उतारा गया मौत के घाट ,,
छत्तीसगढ़ के पूर्व मन्त्री की बहू और पोती की हत्या , जूते के लेस से गला घोंट कर उतारा गया मौत के घाट ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..

छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH