छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग के सचिव ने की सबसे बड़ी कार्यवाही , इन्हें नही मिलेगा वेतन वृद्धि का लाभ ,

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
 छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग के सचिव ने की सबसे बड़ी कार्यवाही , इन्हें नही मिलेगा वेतन वृद्धि का लाभ ,
रायपुर 30 जनवरी 2021- उच्च शिक्षा विभाग के सचिव धनंजय देवांगन ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को ऑनलाईन अध्यापन सुविधा उपलब्ध कराने के शासन के निर्देश के परिपालन में कोताही बरतने वाले रायपुर संभाग के लगभग दर्जन भर महाविद्यालयों के प्राचार्यों और सहायक प्राध्यापकों की वेतनवृद्धि रोकने के लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। 

महाविद्यालयों की ऑनलाईन क्लासेस सहित अन्य विषयों की समीक्षा के लिए आज मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित रायपुर संभाग के समस्त कॉलेजों के प्राचार्यों की लगभग 5 घंटे तक चली बैठक में उच्च शिक्षा सचिव ने समस्त प्राध्यापकों के ऑनलाईन क्लास के परफॉरमेंस की गहन समीक्षा की। 

निर्धारित कालखण्ड के अनुसार ऑनलाईन क्लास लेने में चूक करने वाले लगभग दर्जन भर सहायक प्राध्यापकों एवं ऑनलाईन त्रुटिपूर्ण रिपोर्टिंग के लिए कई प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बैठक में उच्च शिक्षा विभाग की आयुक्त श्रीमती शारदा वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सचिव उच्च शिक्षा धनंजय देवांगन ने समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के लिए संचालित ऑनलाईन क्लासेस की मॉनिटरिंग का प्राथमिक दायित्व कॉलेज के प्राचार्यों का है। 

उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए थी। उन्होंने प्राचार्यों को ऑनलाईन क्लासेस अनिवार्य रूप से महाविद्यालय से ही संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राचार्यों को ऑनलाईन क्लास की गुणवत्ता एवं निरंतरता पर निगरानी के लिए समय-समय पर ऑनलाईन क्लास से जुड़ने की भी बात कही। 

उन्होंने कहा कि यदि अपरिहार्य कारणों से कोई सहायक प्राध्यापक अवकाश पर है, तो उसके स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए। उच्च शिक्षा सचिव ने सभी प्राचार्यों को अनिवार्य रूप से निर्धारित कालखण्ड के अनुसार सभी सहायक प्राध्यापकों से शत-प्रतिशत कक्षाएं लिया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सचिव ने कहा कि प्राचार्यों एवं प्रभारी प्राचार्यों को भी अनिवार्य रूप से ऑनलाईन कक्षाएं नियमित रूप से लेना चाहिए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH