लोगो की जरूरतों को देखते हुए पैसेंजर ट्रेनों को शीघ्र प्रारंभ किया जाए - मुकेश अग्रवाल DM

जांजगीर चाम्पा , 30-01-2021 4:25:05 AM
Anil Tamboli
लोगो की जरूरतों को देखते हुए पैसेंजर ट्रेनों को शीघ्र प्रारंभ किया जाए - मुकेश अग्रवाल DM
सक्ती 29 जनवरी 2021 - कोरोना काल मे मार्च 2020 से बंद हुई महत्वपूर्ण यात्री ट्रेनों के पुनः परिचालन प्रारंभ करने की मांग मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश अग्रवाल डीएम ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर एवं मंडल बिलासपुर के उच्चाधिकारियों से की है।

मुकेश अग्रवाल डीएम ने प्रेषित पत्र में बताया है कि वर्तमान समय में रेल प्रशासन द्वारा कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ किया गया है, वर्तमान में शक्ति रेलवे स्टेशन से मुंबई हावड़ा मेल, जनशताब्दी एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस, एवं उत्कल एक्सप्रेस चल रही है, किंतु शक्ति रेलवे स्टेशन से रायपुर, बिलासपुर एवं रायगढ़ की ओर जाने के लिए पैसेंजर ट्रेनों की उपलब्धता नहीं है, एवं यात्री ट्रेनों की अनुपलब्धता के चलते रेल यात्रियों को जहां परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो वहीं आम नागरिक अपने व्यापारिक एवं अन्य कार्यों से बाहर नहीं जा पा रहे हैं।

पूर्व डीआर यूसीसी मेंबर मुकेश अग्रवाल ने कहा है कि वर्तमान समय में कोविड-19 की परिस्थितियों के मद्देनजर लोग पूरी सावधानी एवं जागरूकता के साथ अपने दैनिक कार्य एवम यात्रा कर रहे हैं, एवं जिस तरह से एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज प्रारंभ करने के बाद लोगों में ट्रेन में सफर के दौरान सावधानियों को लेकर जागरूकता आई है, उसी तरह पैसेंजर ट्रेनों का भी परिचालन प्रारंभ करने से लोग सावधानी पूर्वक यात्रा करेंगे एवं शक्ति शहर जो कि जांजगीर-चांपा जिले का सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र एवं मुख्यालय है यहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग राज्य सहित देश के विभिन्न स्थानों की ओर यात्रा करते हैं,तथा यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ होने से जहां लोगों को सुविधाएं होगी तो वही परेशानियों से भी मुक्ति मिलेगी।

बता दे की शक्ति रेलवे स्टेशन में पैसेंजर ट्रेनों के पुनः प्रारंभ होने की मांग रेलयात्री सहित शहर एवं अंचल के विभिन्न स्वयंसेवी, सामाजिक, व्यापारिक, तथा राजनैतिक संगठन भी प्रमुखता से कर रहे हैं, तथा रेलवे प्रशासन को चाहिए कि जन भावनाओं को देखते हुए आवश्यक सावधानियों के साथ ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ करें जिससे लोगों को राहत मिल सके।
लोगो की जरूरतों को देखते हुए पैसेंजर ट्रेनों को शीघ्र प्रारंभ किया जाए - मुकेश अग्रवाल DM

ताज़ा समाचार

बिलासपुर - रायगढ़ मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 11 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
बिलासपुर - रायगढ़ मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 11 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पैदल चल रही चार महिलाओं को कुचला, हादसे में तीन महिलाओं की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पैदल चल रही चार महिलाओं को कुचला, हादसे में तीन महिलाओं की मौत
छत्तीसगढ़ - रिपेयरिंग के दौरान AC के कंप्रेसर ब्लास्ट, हादसे में दो भाई बुरी तरह घायल
छत्तीसगढ़ - रिपेयरिंग के दौरान AC के कंप्रेसर ब्लास्ट, हादसे में दो भाई बुरी तरह घायल
जांजगीर चाम्पा - बलेरो और कार में जबरजस्त टक्कर, हादसे में दो लोगो की मौत और 09 घायल
जांजगीर चाम्पा - बलेरो और कार में जबरजस्त टक्कर, हादसे में दो लोगो की मौत और 09 घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - अमित जोगी को उम्रकैद की सजा, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - अमित जोगी को उम्रकैद की सजा, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
सक्ती - तश्वीर पर लगे दाग को तो मिटा दिए साहेब दामन पर लगे दाग को कैसे करोगे साफ??, जाग गई है सक्ती की जनता अब देना होगा हिसाब..
सक्ती - तश्वीर पर लगे दाग को तो मिटा दिए साहेब दामन पर लगे दाग को कैसे करोगे साफ??, जाग गई है सक्ती की जनता अब देना होगा हिसाब..
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH