नकली युवती की असली कहानी , युवतियों से शोसल मीडिया के जरिये दोस्ती करने के बाद करता था ब्लैकमेल ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नकली युवती की असली कहानी , युवतियों से शोसल मीडिया के जरिये दोस्ती करने के बाद करता था ब्लैकमेल ,,
लखनऊ 29 जनवरी 2021 - उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक ऐसे शातिर युवक को गिरफ्तार किया है, जो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लड़कियों की आईडी बनाकर लड़कियों से ही दोस्ती करता था. फिर उनसे अश्लील बातें भी करता था. बाद में उस पर्सनल चैट को सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर के साथ अपलोड करने की धमकी देकर वो लड़कियों से पैसा वसूल करता था।

आरोपी को क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान विनीत मिश्रा के तौर पर हुई है. वह लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है. मूल रूप से वह शाहजहांपुर के चौक क्षेत्र का रहने वाला है. लखनऊ के डीसीपी (क्राइम) पी के तिवारी ने बताया कि आरोपी विनीत मिश्रा महिलाओं की आईडी बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लड़कियों से दोस्ती करता था. फिर उनसे बातचीत के दौरान वह अश्लील चैट भी करता था।

डीसीपी के मुताबिक आरोपी विनीत उसी अश्लील चैट के साथ उनकी फोटो को जोड़कर वायरल करने की धमकी देता था. लड़कियां उसके जाल में फंस जाती थी और ब्लैकमेलिंग का शिकार हो जाती थी. इस तरीके से शातिर आरोपी ने सैकड़ों लड़कियों को ब्लैकमेल कर पैसा वसूला किया है।

विनीत मिश्रा पेटीएम के जरिये लड़कियों से पैसे मांगता था. डीसीपी पी के तिवारी के अनुसार आरोपी युवक महिलाओं से 10 से 20 हजार रुपये उनकी फोटो वायरल करने की धमकी देकर पेटीएम में मंगाता था. पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विनीत मिश्रा के पास से एक लैपटॉप बरामद हुआ है. जिसमें तकरीबन 10000 महिलाओं का डाटा बरामद हुआ है. आरोपी ने इस तरह से ब्लैकमेलिंग की शुरुआत कई साल पहले की थी. उसे लगता था कि वो कभी पकड़ा नहीं जाएगा. यही वजह थी कि वो लगातार इस काम को अंजाम देता रहा. हालांकि क्राइम ब्रांच और साइबर सेल ने एक शिकायत मिलने के बाद ही इस शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अभी भी आरोपी से पूछताछ कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH