मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चौपाटी में गुपचुप खा कर कही यह बड़ी बात ,,

रायपुर , 28-01-2021 3:16:38 PM
Anil Tamboli
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चौपाटी में गुपचुप खा कर कही यह बड़ी बात ,,
रायपुर 28 जनवरी 2021 -  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों सरकार को जनता के बीच पहुंचाने की मुहिम में जुटे हुए हैं। अपने दौरे में सीएम बघेल कहीं क्रिकेट खेल रहे हैं, तो कहीं गुपचुप खा कर यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि सरकार जनता के बीच है।

बस्तर प्रवास के दौरान सीएम ने खुद बालिंग की और जब बैटिंग की बारी आई तो छक्के भी मारे। वहीं कोंडागांव में एक चाट ठेले पर गुपचुप खा कर यह संदेश देने की कोशिश की कि वे कमरे में बंद होकर काम करने वाले नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर काम करने वाले मुख्यमंत्री हैं।

कोंडागांव में गुपचुप खाते समय की तस्वीर को ट्वीट करके मुख्यमंत्री ने कहा, वक्त और गुपचुप दोनों ही खाली होते हैं। स्वाद इस बात पर निर्भर करता है कि आप उसमें क्या भर रहे हैं।

अपने वक्त को सार्थक चीजों से भरें, जीवन के रंगों को जियें। कोंडागांव में बंधा तालाब के चौपाटी में गुपचुप (गोलगप्पे) का आनंद लिया। इससे पहले मुख्यमंत्री बघेल ने जगदलपुर में हाता ग्राउंड के लोकार्पण के अवसर पर क्रिकेट खेलते हुए बल्लेबाजी और गेंदबाजी में हाथ आजमाया।

मुख्यमंत्री ने बल्लेबाजी करते हुए जोरदार छक्का भी जड़ा। मुख्यमंत्री जनता के बीच पहुंचने की मुहिम में यहीं नहीं रुके। जगदलपुर स्थित दलपत सागर जलाशय में आयोजित संभाग स्तरीय नौकायन प्रतियोगिता के समापन में वो खुद पहुंचे और खिलाड़ियों को नौका की ट्राफी भी भेंट की।

बच्चों के साथ सेल्फी, कैरम का उठाया आनंद

मुख्यमंत्री बघेल ने जगदलपुर में लाला जगदलपुरी जिला ग्रंथालय के लोकार्पण के अवसर पर बच्चों के साथ कुछ पल बिताया। बच्चों के साथ सेल्फी ली और उनसे पढ़ाई के बारे में चर्चा भी की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, सांसद दीपक बैज और मंत्री रुद्र गुरु के साथ कोंडागांव प्रवास के दौरान स्थानीय जामकोटपारा स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का लोकार्पण किया। यहां नेताओं के साथ सीएम ने कैरम भी खेला।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH