छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर ' दबा बल्लू ' वाला गीत गाया तो लगेगा इतना जुर्माना , पंचायतों ने किया आदेश जारी ,,

रायपुर , 28-01-2021 5:58:41 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर ' दबा बल्लू ' वाला गीत गाया तो लगेगा इतना जुर्माना , पंचायतों ने किया आदेश जारी ,,
रायपुर 28 जनवरी 2021 -  वैसे तो छत्तीसगढ़ी गानों और फिल्मों में लोक संस्कृति की अपनी ही मिठास देखने को मिलती रही है, लेकिन इन दिनों मुंबइया मसाला गानों की तर्ज पर यहां भी गाने बनने लगे हैं।

एक ऐसा ही एक गाना ‘दबा बल्लू’ इन दिनों यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है लेकिन इसके दो अर्थी बोल के चलते इसका चौतरफा विरोध शुरू हो गया है यहां तक कि गांव-गांव में सरपंच और पंचायत सचिव आदेश जारी कर इस गाने के बजाने या फिर इसके संवाद बोलने पर प्रतिबंध लगा रहे हैं।

बीते दिनों धरसींवा के कांदुल गांव में भी इसी तरह का फरमान जारी किया गया। गांव के सरपंच और पंचायत सचिव ने मिलकर आदेश जारी किया कि मड़ई मेला में किसी तरह की मारपीट, लड़ाई या दबा बल्लू जैसे संवाद बोलने पर 5,551 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा.।

बताया जाता है कि इसी तरह पलारी , बालोद , बेमेतरा के ग्रामीण इलाकों में भी प्रतिबंध लगा दिया गया है और ग्राम पंचायत की ओर से इस गाने को बजाने या गाने पर 5 हजार का जुर्माना लगाया गया है।

हालांकि इस तरह का जुर्माना लगाना कितना जायज है, यह बहस का विषय हो सकता है, लेकिन शायद पहली बार है जब छत्तीसगढ़ में किसी गाने को अश्लीलता का पर्याय मान कर उसके खिलाफ प्रतिबंध लगाया जा रहा है..

बता दें कि यूट्यूब पर भी कई लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं कुछ लोग भोजपुरी फिल्म की तरह इसे भी अश्लीलता फैलाने वाला बता रहे हैं लेकिन कई लोग ऐसे भी है जो इस गाने को पसंद कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर ' दबा बल्लू ' वाला गीत गाया तो लगेगा इतना जुर्माना , पंचायतों ने किया आदेश जारी ,,

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश

छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल

सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील

भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH