आज का राशिफल , 26 जनवरी 2021 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे ,,

धर्म / ज्योतिष , 26-01-2021 11:31:10 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , 26 जनवरी 2021 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे ,,
   - राशिफल 26 जनवरी दिन मंगलवार - 

मेष राशि - यह समय संबधों को बेहतर बनाने के लिए अपने प्रयासों को बढ़ाने का है. आपमें से कई लोगों का मन घर की साज सजावट या सुंदरता को बढ़ाने में लगेगा.

वृष राशि - रिश्तों में मधुरता बनाने के लिए आपको अधिक प्रयास करने पड़ेंगे. हो सकता है कि आपके मन की बात को बहुत पसंद ना किया जाए, जिससे आप उदास हो जाएं. थोड़ा सा अपनी गाड़ी पर ध्यान देना फिलहाल जरूरी है. 

मिथुन राशि - आज के दिन आपका मन थोड़ा चंचलता की तरफ बढ़ेगा. वहीं, जीवनसाथी के साथ संगीत से जुड़ी चीजों में आपको खूब आनंद मिलेगा. संबंध खराब न हो इसका ध्यान रखें. लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में थोड़ी सी तकलीफ आ सकती है. 

कर्क राशि - घर के प्रति और संबंधों के प्रति आपकी ऊर्जा अलग रहेगी. आप अपने जीवनसाथी को स्वास्थ्य की चिंता को लेकर फिटनेस से जुड़ा कोई नया सुझाव देंगे. हो सकता है, अपने जीवनसाथी के साथ बेहतर समय बिताएं. किसी बात को लेकर दरार पैदा हो सकती है.

सिंह राशि - आपके संबंधों में दरार न आ जाए इस चीज़ का विशेष तौर पर ध्यान रखना है. यदि आपके रिश्तों में किसी प्रकार की दूरी है तो मधुर वाणी से अपने संबंधों को संभालने का पूरा प्रयास करें. उपहार या खाने से जुड़ी चीज आपके समय को बेहतर बनाएगी.

कन्या राशि - आज के दिन आपका पूरा समर्पण अपने पार्टनर के प्रति रहेगा. आप बहुत ख़ूबसूरती से अपने रिश्तों को संभाल पाएंगे. आज के दिन आप अपने जीवनसाथी या अपने पार्टनर के साथ मधुर संबंधों का आनंद लेंगे.

तुला राशि - आप अपने जीवनसाथी के साथ घर में बहुत बढ़िया समय बिताएंगे. अभिव्यक्ति के लिए समय अच्छा है. जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक आयोजन का प्लान आने वाले समय के लिए बना सकते हैं. 

वृश्चिक राशि - संबंधों में प्रेम रहेगा और एक खूबसूरत समय आप अपने जीवनसाथी के साथ बिताएंगे. वहीं रोमांटिक टाइम बिताने के लिए तैयार हो जाइए, कहीं घूमने का प्लान है या फिर कहीं छोटा सा ही ट्रैवल प्लान करना चाहते हैं तो उसके लिए समय बहुत उचित है. मन की बात को आप बहुत खूबसूरती से व्यक्त कर पाएंगे. 

धनु राशि - आज के दिन आप अपने जीवनसाथी के साथ ख़ूबसूरत समय बिताएंगे. वहीं, पारिवारिक रिश्तों में आपको अपनापन महसूस होगा. जीवनसाथी के सहयोग से आपको लाभ मिलेगा. एक दूसरे से मन की बात शेयर करेंगे. भाग्य से जुड़ा फैसला मिलकर लेंगे. 

मकर राशि - यह समय आपके लिए बहुत अच्छा है. अपने जीवनसाथी के साथ आप एक अलग नजदीकी महसूस करेंगे. अगर आपका कोई पारिवारिक संबंध खराब हो गया या फिर किसी तरह का वैचारिक मतभेद हुआ हो तो उन्हें सुलझाने का पूरा प्रयास करें. करियर से जुड़ी प्लानिंग कर सकते हैं.

कुंभ राशि - संबंधों को लेकर आपके मन में तनाव हो सकता है. अपने जीवनसाथी के साथ थोड़ा सा वैचारिक मतभेद होने से संबंधों में दरार आ सकती है. रिश्तेदारों के अपने साथ संबंध ठीक रखें. 

मीन राशि - आज के दिन मन की चंचलता को आप बख़ूबी संभाल पाएंगे. कुछ बातों को लेकर आप थोड़ा सा तनाव महसूस करेंगे. किसी तरह के पुराने राज उजागर होने से आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है. लेकिन पारिवारिक रिश्तों को बखूबी मैनेज कर पाएंगे.

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH