ट्रैक्टर से कुचल कर सरपंच की हत्या , हत्या करने के बाद एक आरोपी ने किया ,,
बालोद , 26-01-2021 12:52:49 AM
बालोद 25 जनवरी 2021 - बालोद जिले के करहीभदर ग्राम पंचायत के सरपंच की हत्या कर दी गई है. जमीन को लेकर गांव के ही लोगों के बीच सरपंच का विवाद था।
इसी के चलते दूसरे पक्ष के लोगों ने खेत में ट्रैक्टर से कुचलकर सरपंच ओंकार साहू को मौत के घाट उतार दिया गया. सरपंच को ट्रैक्टर से इस कदर कुचला गया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद एक आरोपी खुद ही बालोद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया. जिससे पूछताछ की जा रही है।
वही पुलिस का कहना है की आगे इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
सरपंच की नृसंश हत्या के बाद परिजन सदमे में है वहीं गांव में दहशत का माहौल है फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।














