इस वजह से एक और मशहूर एक्ट्रेस ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , फिल्म जगत में शोक की लहर ,,

देश , 25-01-2021 9:08:03 PM
Anil Tamboli
इस वजह से एक और मशहूर एक्ट्रेस ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , फिल्म जगत में शोक की लहर ,,
मुंबई 25 जनवरी 2021 - कन्नड़ सिनेमा की अभिनेत्री और बिग बॉस कन्नड़ की पूर्व कंटेस्टेंट जयश्री रमैया आज अपने घर में मृत पाई गईं. बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर उनका शव फांसी पर लटका हुआ मिला।

जयश्री रमैया पिछले काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं. बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के संध्या किरण आश्रम में उनका इलाज चल रहा था. जयश्री रमैया बिग बॉस सीजन 3 की प्रतियोगी थीं. जयश्री के इस तरह दुनिया से जाने के बाद कन्नड़ फिल्म उद्योग में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को जयश्री रमैया ने जब अपने परिवार और दोस्तों के फोन कॉल्स और मैसेज के जवाब नहीं दिए तो उनके दोस्तों ने आश्रम में संपर्क किया. जब आश्रम अथॉरिटी ने देखा तो पाया जयश्री का शव पंखे से लटका हुआ है, जिसके बाद आश्रम अथॉरिटी ने पुलिस को सूचना दी.

बताया जा रहा है कि पिछले काफी समय से काम नहीं मिलने की वजह से जयश्री रमैया काफी परेशान थीं, जिसका जिक्र उन्होंने कई बार अपने दोस्तों से भी किया था.

पिछले साल जयश्री रमैया ने फेसबुक पोस्ट के जरिए डिप्रेशन की जानकारी दी थी. उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लाइव सेशन किया था, जिसमें उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे. इतना ही उन्होंने यह तक कह दिया कि वो डिप्रेशन से फाइट नहीं कर सकती और उन्हें इच्छा-मृत्यु चाहिए.

पिछले साल उन्होंने एक लाइव सेशन में कहा था कि मैं आर्थिक रूप से मजबूत हूं, लेकिन डिप्रेश्ड हूं. मैं बहुत सारे पर्सनल मुद्दों से गुजर रहा हूं. मुझे बचपन से ही धोखा दिया गया है और इसे दूर करने में असमर्थ हूं. एक्ट्रेस ने अपने हाल ही के फेसबुक पोस्ट पर भी खुल कर बात की, जिसकी वजह से उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे।

जयश्री ने सभी से अनुरोध किया कि वह उनके बारे में बात करना बंद कर दें जयश्री ने अपने लाइव सेशन को यह कहते हुए खत्म कर दिया, 'मैं एक हारी हुई महिला हूं, जिसे इच्छा-मृत्यु की आवश्यकता है. अभी मैं केवल यही उम्मीद कर रही हूं. मैं एक अच्छी लड़की नहीं हूं. प्लीज, प्लीज, प्लीज मुझे इच्छा मृत्यु दें।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH