छत्तीसगढ़ी फ़िल्म इंडस्ट्री में शातिरों की नजर , बच के रहना रे बाबा नही तो ,,

रायपुर , 24-01-2021 8:30:26 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ी फ़िल्म इंडस्ट्री में शातिरों की नजर , बच के रहना रे बाबा नही तो ,,
रायपुर 24 जनवरी 2021 - राजधानी रायपुर पुलिस ने करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी करने वाला पेंटल टेक्नोलाजी इंडिपेन्टेड टी.वी. का डायरेक्टर अंतर्राज्यीय आरोपी विवेक प्रकाश को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया प्रीति सिंगल मुंदडा ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके द्वारा छत्तीसगढ़ में जोनल डिस्ट्रीब्यूटरशीप प्राप्त किये जाने हेतु पेंटल टेक्नोलाजी इंडिपेन्टेड टी.वी. कंपनी के हेड अतुल मिश्रा, विवेक प्रकाश व अजय राठौर सहित 1-2 डायरेक्टरो से संपर्क करने पर उनके द्वारा प्रार्थिया को प्रलोभन देने पर प्रार्थिया द्वारा मार्च 2019 तक 15 करोड 44 लाख रूपयों की राशि कंपनी के एकाउंट नंबर पेंटल टेक्नोलाजी नोबल बैंक 1001014002415 इंडिपेन्टेड टी.वी. एच.डी.एफ.सी बैंक एकाउंट नंबर 50200032045531 पेंटल टेक्नोलांजी पंजाब नेशनल बैंक एकाउंट नंबर 2726005500000801 में अलग - अलग दिनांक व किश्तों में इस प्रलोभन में जमा की गई कि 500 चैनलों का प्रकाशन सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ से रिटेलर के रूप में कमीशन की राशि प्राप्त होगी जो प्रति माह लाखों में होगी। 

उनके द्वारा दिए गये इस प्रलोभन पर प्रार्थिया 16 करोड रूपयें की राशि जमा कर दी। जिसे कंपनी द्वारा पूर्णतः हडप कर लिया गया और संपूर्ण चैनलों का प्रसारण राशि प्रदाय कर लिये जाने के उपरांत भी बंद कर दिया गया है। जिससे प्रार्थिया सहित भारत में हजारो बेरोजगारो से इसी तरह राशि प्राप्त कर संपूर्ण राशि गबन कर प्रसारण बंद कर दिया गया। 

जिस पर पेंटल कंपनी के डायरेक्टर विवेक प्रकाश एवं अन्य के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 24/20 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक उरला पारूल अग्रवाल एवं थाना प्रभारी गुढ़ियारी रविशंकर तिवारी को आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। 

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में थाना गुढ़ियारी की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया से विस्तृत पूछताछ करते हुये आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। टीम द्वारा आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण किया गया। 

विश्लेषण के दौरान आरोपी डाॅयरेक्टर विवेक प्रकाश की उपस्थिति जिला गौतम बुद्ध नगर (उ.प्र.) के नोएडा में होना पाया गया। जिस पर उप निरीक्षक सेराज खान के नेतृत्व में 04 सदस्यीय टीम को जिला गौतम बुद्ध नगर (उ.प्र.) के नोएडा हेतु रवाना किया गया। टीम द्वारा नोएडा पहुंचकर आरोपी के संबंध में पतासाजी करते हुये जानकारियां एकत्र की जा रहीं थी, इसी दौरान टीम को आरोपी के जी/201 ज्वेल ऑफ सेक्टर 75 नोएडा में निवास करने की जानकारी प्राप्त हुई। 

जिस पर टीम द्वारा आरोपी डाॅयरेक्ट विवेक प्रकाश को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाकर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की लगातार पतासाजी की जाकर उनकी गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH