राजधानी रायपुर में देर रात सिरफिरे युवक ने जम कर मचाई तबाही , CCTV में कैद हुई पूरी वारदात ,,

रायपुर , 24-01-2021 10:30:32 AM
Anil Tamboli
राजधानी रायपुर में देर रात सिरफिरे युवक ने जम कर मचाई तबाही , CCTV में कैद हुई पूरी वारदात ,,
राजधानी 24 जनवरी 2021 - राजधानी रायपुर के गंज थाना इलाके में सिरफिरे युवक ने जमकर उत्पात मचाया है। युवक ने स्टेशन रोड स्थित लौधीपारा और सत्कार गली में करीब 7 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। यह पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी ललित नायडू नाम का युवक स्टेशन रोड स्थित लौधीपारा और सत्कार गली में करीब 7 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। जिसमे 2 कार ,1 जीप और 4 मोटर साइकल शामिल है। वहीं जीप में लगी आग से घर में एक हिस्से में भी आग लग गई। यह पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही युवक से इस मामले में जानकारी जुटा रही है।

बता दे कि राजधानी में पिछले ही हफ्ते राजा तालाब इलाके में भी 4 दुपहिया वाहनों को आग के हवाले किया गया था जिसके आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ़्त से बाहर है। गंज थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद से रहवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आरोपी द्वारा कुल मिलाकर लगभग 20 से 25 लाख रुपयों की गाड़ी को जला कर स्वाहा किया गया है।

वही सत्कार गली की बात करे तो आरोपी ने लगभग रात 2 से 3 बजे के बीच इस घटना को अंजाम दिया, जब जीप में आग लगाई गई तो वाहन मालिक के घर के एक हिस्से में भी आग लग गयी जिससे वाहन मालिक के परिवारजनों ने तत्परता दिखाते हुए आस पड़ोस के लोगो को एकत्रित कर आग पर काबू पाया जिससे कोई बड़ी अनहोनी टल गई। 

फिलहाल इस मामले में गंज थाना पुलिस का कहना है कि वे आरोपी का कल मेडिकल परीक्षण कराएगी जिससे यह साफ हो सके कि आरोपी ललित ने यह पूरी आगजनी जानबूझकर कर की है या फिर वह सच मे मानसिक रोगी है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH