छत्तीसगढ़ - महिला सरपंच ने सचिव के साथ मिल कर डकारे 63 लाख , अब जा कर हुई गिरफ्तार ,,

बलरामपुर , 24-01-2021 5:40:35 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - महिला सरपंच ने सचिव के साथ मिल कर डकारे 63 लाख , अब जा कर हुई गिरफ्तार ,,
बलरामपुर 24 जनवरी 2021 - बलरामपुर जिले के बलंगी पुलिस ने 63 लाख के गबन के आरोपी महिला सरपंच को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला सरपंच के खिलाफ 17 जुलाई 2020 को जनपद पंचायत वाड्रफनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया था। 

इस मामले में पंचायत सचिव सीमा जायसवाल व उसके पति के खिलाफ भी गबन का मामला दर्ज किया गया था। बलंगी पुलिस की टीम ने इस मामले में पंचायत सचिव सीमा जायसवाल व उसके पति को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया था, लेकिन महिला सरपंच फरार चल रही थी। आज मुखबीर से सूचना मिलने के बाद बलंगी पुलिस की टीम ने महिला सरपंच को उसके रिश्तेदार के यहां से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है और अब उसे जेल भेजने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला सरपंच का नाम मीना है और उसने पंचायत सचिव के साथ मिलकर साल 2017-18 में पंचायत में आने वाले शौचालय की राशि व अन्य निर्माण कार्यों को कागजों में दिखा दिया था और 63 लाख रुपए डकार गई थी। 

इस मामले में जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर जांच टीम बनी थी और दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ गबन का मामला दर्ज किया गया, तब से आरोपी फरार चल रहे थे और अब इसकी मुख्य आरोपी सरपंच मीना भी गिरफ्तार कर ली गई है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश

छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल

सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील

भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH