चाम्पा के रेत घाट में मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझी , हत्या कर रेत में दबाया गया था लाश , आरोपी गिरफ्तार ,,

जांजगीर चाम्पा , 22-01-2021 1:41:56 PM
Anil Tamboli
चाम्पा के रेत घाट में मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझी , हत्या कर रेत में दबाया गया था लाश , आरोपी गिरफ्तार ,,
जांजगीर चाम्पा 22 जनवरी 2021 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 20 जनवरी 2021 को ग्राम हथनेवरा के कोटवार नरोत्तमदास महंत ने फोन से सूचना दिया कि हथनेवरा हसदेव नदी एनीकट किनारे रेत में किसी अज्ञात महिला का शव दबा है जिसका एक हाथ व पैर दिख रहा है जिसकी सूचना पर मौके पर पहुचकर मर्ग इंटीमेशन दर्ज कर शव उत्खनन हेतु  एस डी एम महोदय को प्रतिवदेन देने पर कार्यपालिक दण्डाधिकारी चापा के उपस्थित होने पर उपस्थिती में शव उत्खनन कराया गया।

शव बाहर निकालने पर प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात आरोपी द्वारा महिला का शव को हत्या कर रेत में दबाना प्रतीत होने पर ग्राम के लोगो से पहचान कराने पर मृतिका का पहचान वही पास झोपड़ी में रहने वाली पूजा वर्मा के रूप में हुई।

घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक पारूल माथूर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा तथा  एस.डी.ओ.पी. चांपा पद्मश्री तंवर को अवगत कराया गया उनके कुशल मार्गदर्शन व दिशानिर्देश पर अज्ञात आरोपी के पतासाजी के दौरान पता चला कि मृतिका का पति घर में नहीं है जिस पर संदेह होने पर पता तलाश कर मृतिका के पति तरूण कुमार पटेल उम्र 27 वर्ष साकिन पटेल पारा महामाई चौक बम्हनीडीह को अभिरक्षा में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ करने पर बताया कि वह करीबन 07-08 वर्ष पूर्व जम्मू कश्मीर में मजदुरी काम करने के दौरान वही पर काम करने वाली राजकिशोर नगर बिलासपुर की पूजा वर्मा से प्रेम संबंध में होने पर दोनों मंदिर में शादी कर लिये थे।

दोनो का एक ढाई वर्ष की लड़की है जो लॉकडाऊन के दौरान दोनो वापस आकर हथनेवरा नदी किनारे तम्बुनुमा घर बनाकर रह रहे थे जो दिनांक 07.01.2021 को पीथमपुर बाजार का दिन अण्डा खरीदकर अपनी पत्नि मृतिका पूजा वर्मा को बनाने हेतु दिया था जो उसी बात पर मृतिका के साथ झगड़ा होने पर घर से जाने की बात को लेकर आरोपी द्वारा ईट से मृतिका के सिर को मार कर घर से भाग गया था जो थोड़ी देर बाद घुमकर आने पर पूजा वर्मा की मृत्यु हो गई थी जो आरोपी द्वारा अपने अपराध को छुपाने के लिए मृतिका के शव को नदी किनारे रेत में लेजाकर गढ्ढा खोदकर दफना दिया था।

आरोपी का कृत्य धारा 302,201 भादवि के तहत घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही निरीक्षक राजेश चौधरी , उनि बी पी तिवारी सउनि नरेन्द्र राजवाड़े , सउनि मुकेश पाण्डेय , प्र.आर जितेन्द्र परिहार , महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल , आरक्षक रोहित कहरा , उमेश वैष्णव , ईश्वरी राठौर , आयुबखान , आरक्षक एवं थाना चापा स्टॉप का का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रिपेयरिंग के दौरान AC के कंप्रेसर ब्लास्ट, हादसे में दो भाई बुरी तरह घायल
छत्तीसगढ़ - रिपेयरिंग के दौरान AC के कंप्रेसर ब्लास्ट, हादसे में दो भाई बुरी तरह घायल
जांजगीर चाम्पा - बलेरो और कार में जबरजस्त टक्कर, हादसे में दो लोगो की मौत और 09 घायल
जांजगीर चाम्पा - बलेरो और कार में जबरजस्त टक्कर, हादसे में दो लोगो की मौत और 09 घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - अमित जोगी को उम्रकैद की सजा, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - अमित जोगी को उम्रकैद की सजा, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
सक्ती - तश्वीर पर लगे दाग को तो मिटा दिए साहेब दामन पर लगे दाग को कैसे करोगे साफ??, जाग गई है सक्ती की जनता अब देना होगा हिसाब..
सक्ती - तश्वीर पर लगे दाग को तो मिटा दिए साहेब दामन पर लगे दाग को कैसे करोगे साफ??, जाग गई है सक्ती की जनता अब देना होगा हिसाब..
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH