अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम का पूर्वानुमान , दिनांक 22 जनवरी 2021 दिन शुक्रवार ,,
मौसम , 22-01-2021 12:21:11 PM
- अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि -
अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा और गरज के साथ बौछारें गिरने की संभावना है। एक दो स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है।
असम, मेघालय, नागालैंड और दक्षिणी तमिलनाडु में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
जम्मू कश्मीर में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। 22 जनवरी से बारिश की गतिविधियों में तेज़ी आ जाएगी। बर्फबारी भी होगी। 22 और 23 जनवरी को जम्मू कश्मीर के अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी वर्षा और बर्फबारी होने के आसार हैं।
इस बीच अगले 24 घंटों के दौरान गंगा के मैदानी भागों में पश्चिमी ठंडी और शुष्क हवाएँ चलती रहेंगी। उसके बाद हवाओं की रफ्तार धीमी हो जाएगी साथ ही हवाओं की दिशा में परिवर्तन होगा, जिससे उत्तर पश्चिम भारत और गंगा के मैदानी इलाकों में तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी।
अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के भागों में कोहरे में कमी आएगी।
सोर्स - skymetweather.com


















