छत्तीसगढ़ में कोरोना का आँख मिचौली जारी , कही खुशी और कही गम जैसे हालात निर्मित ,,
छत्तीसगढ़ , 22-01-2021 4:13:33 AM
रायपुर 21 जनवरी 2021 - छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 560 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। 598 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है।
प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 5638 है। आज 06 मरीजों की मौत हुई है प्रदेश में अब तक 3594 मरीजों की मौत हुई है। आज सबसे अधिक 94 मरीज रायपुर जिले से मिले हैं और दूसरे नम्बर पर 75 मरीजो के साथ बिलासपुर शामिल है।
अगर बात करे अन्य जिलो की तो दुर्ग 52 से , राजनांदगांव से 27, बालोद से 15 , बेमेतरा से 13 , कबीरधाम से 05 , रायपुर से 94 , धमतरी से 18 , बलौदाबाजार से 29 , महासमुंद से 18 , गरियाबंद से 06 , बिलासपुर से 75 , रायगढ़ से 51 , कोरबा से 11 , जांजगीर चांपा से 20 , मुंगेली से 05 , सरगुजा से 22 , कोरिया से 15 , सूरजपुर से 28 , बलरामपुर से 07, जशपुर से 18 , बस्तर से 03 , कोंडागांव 07, दंतेवाड़ा 06 , कांकेर से 11, नारायणपुर 02 , बीजापुर 02 मरीज शामिल हैं।














