छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े अस्पताल में सामने आई सबसे बड़ी लापरवाही , गलती करने के बाद नर्स बोली SORY ,,

रायपुर , 22-01-2021 3:42:45 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े अस्पताल में सामने आई सबसे बड़ी लापरवाही , गलती करने के बाद नर्स बोली SORY ,,
रायपुर 21 जनवरी 2021 - रायपुर मेडिकल कॉलेज के डॉ. भीमराव आम्बेडकर अस्पताल में लापरवाही का बड़ा मामला आया है। वहां इलाज के लिए भर्ती हुई एक महिला को तीन महीने पहले एक्सपायर हो चुकी स्लाइन चढ़ा दी गई। इसकी वजह से महिला की हालत खराब हो गई। परिजनों ने हंगामा किया तो नर्स ने केवल सॉरी कहकर बोतल बदल दिया। 

रायपुर की शंकर नगर निवासी 27 वर्षीय महिला को प्रसूती के लिए मंगलवार शाम को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां उसकी जांच हुई तो पेट में सूजन, पीलिया पाया गया। अस्पताल में कोविड का रैपिड एंटीजन टेस्ट भी पॉजिटिव आया था। 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने महिला को आम्बेडकर अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार सुबह महिला ने सामान्य प्रसव से बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चा जीवित था, लेकिन उसकी हालत बेहद नाजुक थी। तमाम कोशिशों के बाद भी आधे घंटे में बच्चे ने दम तोड़ दिया। उसके बाद महिला को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। 

रात में उसे स्लाइन चढ़ाई गई गुरुवार सुबह बोतल खत्म हुई तो दूसरी बोतल लगाई गई। इसी बीच महिला के पति अभिषेक मजूमदार की नजर बोतल पर लिखी मैन्यूफेक्चर और एक्सपायर डेट पर पड़ गई। 

वहां पड़ी तारीख के मुताबिक वह स्लाइन अक्टूबर 2020 में एक्सपायर हो चुकी थी। उसके बाद उन्होंने रात में चढ़ाकर खाली हुई दूसरी बोतल को भी ध्यान से देखा उसपर भी वही एक्सपायरी तिथि थी। घबराए परिजन बेहतर इलाज के लिए अब उसे एक निजी अस्पताल में ले गए हैं। मरीज की स्थिति अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH