रायपुर महिला की अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी , महिला का हत्यारा कोई और नही बल्कि ,,

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रायपुर महिला की अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी , महिला का हत्यारा कोई और नही बल्कि ,,
रायपुर 21 जनवरी 2021 - छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र में 35 वर्षीय महिला स्मिता बोपचे की हत्या मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। महिला का हत्यारा कोई और नहीं बल्की मृतिका का पति ही निकला। 

सायबर सेल और पुलिस की टीम ने आरोपी पति राजेंद्र बोपचे को गिरफ्तार कर लिया है। 

बता दें कि घटना मंदिर हसौद थाना के छेरीखेड़ी ओवर ब्रिज के पास की है। यहां पर एक खाली पड़े एक प्लाट में महिला की लाश 18 जनवरी को मिली थी। महिला के शव पर जख्म के कई निशान भी पाये गये थे। साथ ही आरोपी ने महिला की पहचान छुपाने के लिए चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया था। 

इस घटना की सूचना के बाद मंदिर हसौद पुलिस और सायबर सेल की टीम मौके पर पहुंची हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतिका महिला का नाम स्मिता बोपचे पति राजेन्द्र बोपचे है जो गुढ़ियारी की रहने वाली थी। 

महिला की पहचान होने के बाद संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतिका के पति राजेन्द्र बोपचे को हिरासत में लेकर उससे कढ़ाई से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात कबूल करते हुये पुलिस की टीम को बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार थी। 

आरोपी पति ने पुलिस को आगे बताया कि उसकी पत्नी को लगता था कि उस पर भूत-प्रेत और आत्माओं का साया है और इसी बात लेकर दोनों में अक्सर विवाद भी होता रहता था। घटना वाले दिन भी उसकी पत्नी ने भूत देखने की बात कह कर उसे अपने साथ मंदिर हसौद के छेरीखेड़ी स्थित खाली प्लाट में लेकर आयी। 

यहां पर उसकी पत्नी ने अचानक से उसके उपर पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया। इस बीच विवाद के दौरान राजेन्द्र ने भी अपनी पत्नी से मारपीट करते उसके सिर को पत्थरों में कुचलकर उसकी हत्या कर दी और ह्त्या के बाद वो मौके से फरार हो गया। 

फिलहाल आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH