कास्टिंग काउच रैकेट का खुलासा , स्ट्रग्लिंग मॉडल और अभिनेत्रियों को देह ब्यापार के धंधे में जाने को करते थे मजबूर ,,

महाराष्ट्र , 21-01-2021 1:30:13 PM
Anil Tamboli
कास्टिंग काउच रैकेट का खुलासा , स्ट्रग्लिंग मॉडल और अभिनेत्रियों को देह ब्यापार के धंधे में जाने को करते थे मजबूर ,,
मुम्बई 21 जनवरी 2021 - मुंबई में क्राइम ब्रांच ने एक कास्टिंग काउच रैकेट का खुलासा किया है. इसके साथ ही रैकेट में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस रैकेट में शामिल लोग स्ट्रग्लिंग मॉडल और अभिनेत्रियों को वेश्यावृत्ति के धंधे में जाने को मजबूर करते थे. 

मुंबई क्राइम ब्रांच की क्रिमिनल इंटेलिजेंस यूनिट (CIU) के एपीआई सचिन वेज को जानकारी मिली थी कि प्रेम नाम का एक शख्स एक कास्टिंग निर्देशक और फिल्म निर्माता भी है. वो मॉडल और अभिनेत्री बनने का ख्वाब देखने वाली स्ट्रग्लिंग महिला कलाकारों को वेश्यावृत्ति करने के लिए उकसाता है.

इस वेश्यावृत्ति रैकेट के लिए ग्राहकों को कई वेबसाइटों के माध्यम से बुलाया जाता था. जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक जाल बिछाया था. इसी के चलते प्रेम के बताए गए एक बैंक खाते में 2 लाख रुपये जमा कराए गए थे. इसके बाद 19 जनवरी को जुहू के रमाडा प्लाजा होटल में सामाजिक सेवा (एसएस) शाखा के साथ CIU ने जाल बिछाया और उक्त प्रेम के साथ कोलकाता, पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक महिला को पकड़ लिया. उस महिला को भी रैकेट में जाने के लिए उकसाया गया था।

इनकी निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने 8 पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया. प्रेम और अन्य दो महिलाओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120बी, 370, 34 के साथ अनैतिक तस्करी अधिनियम (पीआईटीए) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के पास से 5,59,000 रुपये नकद, 15 स्मार्टफोन और एक डस्टर कार बरामद की गई है. इस संबंध में जुहू पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया है.

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इनके कब्जे से मुक्त कराई गई पीड़ित महिलाओं ने कई विज्ञापनों में मॉडल के रूप में काम किया है और विभिन्न फिल्मों, वेब सीरीज आदि में भी वे काम कर चुकी हैं. पीड़िताओं ने बताया कि आरोपी मॉडलिंग और एक्टिंग कराने के लिए नाम पर 'समझौता' करने को कहता था. छुड़ाई गई महिलाओं और आरोपियों अदालत में पेश किया जाएगा।

सोर्स - आज तक

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH