छत्तीसगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल में पहली बार की गई सफल ओपन हार्ट सर्जरी ,,

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल में पहली बार की गई सफल ओपन हार्ट सर्जरी ,,
रायपुर 20 जनवरी 2021 - राजधानी रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट (एसीआई) में पहली बार ओपन हार्ट सर्जरी की गई है। सरकारी अस्पताल में की गई यह प्रदेश की पहली सफल ओपन हार्ट सर्जरी है। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज अस्पताल पहुंचकर इस उपलब्धि के लिए वहां के डॉक्टरों को बधाई दी। 

उन्होंने ओपन हार्ट सर्जरी के बाद स्वस्थ होने वाली मरीज सुनीता सिंह से भी मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। दिल में छेद की समस्या लेकर एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट आईं सुनीता सिंह का एसीआई के हार्ट, चेस्ट एंड वैस्कुलर सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू के नेतृत्व में एवं हार्ट, चेस्ट एंड वैस्कुलर सर्जन डॉ. निशांत सिंह चंदेल के सहयोग से एएसडी क्लोज़र के माध्यम से सफल उपचार किया गया है। अब वे पूर्णतः स्वस्थ होकर अपने घर लौटने के लिए उत्साहित हैं। 

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने एसीआई के विशेषज्ञों की सराहना करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अभी तो यह शुरूआत है। इस सुविधा को और आगे तक ले जाना है। हमारे डॉक्टर्स और सभी फैकल्टी बधाई के पात्र हैं। 

उन्होंने कहा कि यहां बिस्तरों की संख्या बढ़ाकर वे सभी चिकित्सा सुविधाएं जो दिल्ली, बेंगलुरू, हैदराबाद जैसे महानगरों में हैं, उपलब्ध कराई जाएगी। एसीआई में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा शुरू हो जाने से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अब बाहर जाकर इलाज करवाने की जरूरत नहीं है। 

टी एस सिंहदेव ने अस्पताल का भ्रमण कर यहां मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. विनीत जैन तथा एसीआई के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. स्मित श्रीवास्तव और डॉ. के.के. साहू भी मौजूद थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH