कोरोना काल मे बन्द मंत्रालय के दरवाजे आम लोगो के लिए खुले , प्रवेश को लेकर नया गाईड लाईन जारी ,,

रायपुर , 20-01-2021 10:43:22 PM
Anil Tamboli
कोरोना काल मे बन्द मंत्रालय के दरवाजे आम लोगो के लिए खुले , प्रवेश को लेकर नया गाईड लाईन जारी ,,
रायपुर 20 जनवरी 2021 - मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में प्रवेश हेतु सामान्य प्रशासन विभाग ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार पूर्व में कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु मंत्रालय में किसी भी बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया था। अत्यावश्यक प्रकरणों में ही विभागीय सचिव की अनुमति से ही प्रवेश के निर्देश जारी किए गए थे। 

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार अब चूंकि मंत्रालय में अधिकारी-कर्मचारी की शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ कार्य संचालित हो रहा है। अतएव कार्य सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मंत्रालय में प्रवेश हेतु ऐसे व्यक्ति जिनके पास मंत्रालय सुरक्षा कार्यालय द्वारा जारी किए गए वैध स्थायी और अस्थायी प्रवेश-पत्र है, उन्हें प्रवेश की अनुमति होगी। जो व्यक्ति किसी शासकीय कार्य या विभागीय कार्य से मंत्रालय में प्रवेश करना चाहते हैं उन्हें विभागीय सचिव की अनुमति से ही मंत्रालय में प्रवेश दिया जाएगा।

इसी प्रकार से मंत्रालय में आगंतुक एवं जन सामान्य जो बैठक, निजी कार्य तथा सौजन्य भेंट करने हेतु मंत्रालय में प्रवेश चाहते हैं उन्हें पूर्व की भांति ही मंत्रालय के सुरक्षा कार्यालय द्वारा जारी किए गए दैनिक पास के माध्यम से ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। अतः सभी आगंतुकों से अपेक्षा की जाती है कि वे मंत्रालय में प्रवेश हेतु निर्देशानुसार नियमों का पालन करते हुए कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण को दृष्टिगत रखते हुए मंत्रालय में प्रवेश करते समय सेनीटाइजर एवं मास्क का उपयोग करें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से करें। 

मंत्रालय के अंदर बिना मास्क के पाए जाने तथा निर्देशों का उल्लंघन करने पर जारी किया गया प्रवेश पत्र निरस्त कर दिया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिशा-निर्देशों के संबंध में मंत्रालय में सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिव, सचिव और विशेष सचिव सहित समस्त निज सचिव और निज सहायक माननीय मंत्रीगणों और मुख्य सुरक्षा अधिकारी मंत्रालय को पत्र प्रेषित कर दिया गया है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH