बिलासपुर विधायक से पंगा लेना ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष को पड़ा भारी , गिरी निलंबन की गाज ,,

बिलासपुर , 20-01-2021 9:59:58 PM
Anil Tamboli
बिलासपुर विधायक से पंगा लेना ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष को पड़ा भारी , गिरी निलंबन की गाज ,,
बिलासपुर 20 जनवरी 2021 - बीते 04 जनवरी को मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान न्यू सर्किट हाउस के बाहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक शैलेष पाण्डेय के बीच विवाद मामले में ब्लॉक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन को पद से हटा दिया गया हैं। मामले की शिकायत विधायक ने पीसीसी से की थी, जिसके बाद पीसीसी ने मामले में जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया। टीम ने जांच रिपोर्ट पीसीसी को सौंप दिया। रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए आज ब्लॉक अध्यक्ष को पद मुक्त कर दिया है।

बता दे की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बीते 04 जनवरी को बिलासपुर प्रवास पर थे। इस दौरान न्यू सर्किट हाउस में स्थानीय कांग्रेस नेता इकट्‌ठा हुए थे। वहीं पर क्षेत्रीय विधायक शैलेष पाण्डेय ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तैयब हुसैन को ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने की बधाई दी। तैयब हुसैन ने उसे तंज समझा।

और उन्होंने कहा, आप तो चाहते ही नहीं थे कि मैं ब्लॉक अध्यक्ष बनूं। विधायक ने कहा, वे इस पद पर किसी नये आदमी को देखना चाहते थे। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा की अगली बार हम भी किसी नये आदमी को विधायक बना देंगे। इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया जो धक्कामुक्की तक पहुंच गया।

विधायक शैलेष पांडेय ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को इसकी शिकायत की थी। जिस पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी बिलासपुर भेजी गई। जांच कमेटी ने पिछले दिनों बिलासपुर आकर विवाद के दौरान मौजूद 30 से अधिक लोगों के बयान लिए थे। जांच के बाद कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। इस रिपोर्ट के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्लॉक क्रमांक 1 बिलासपुर शहर तैयब हुसैन को तत्काल प्रभाव से पद मुक्त कर दिया गया है। इस तरह का आदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला ने 20 जनवरी की तारीख पर जा जारी कर दिया है ।
बिलासपुर विधायक से पंगा लेना ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष को पड़ा भारी , गिरी निलंबन की गाज ,,

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH