अमिताभ बच्चन ने कहा की कर दीजिए ना आपका क्या जाता है और सरकार ने कर दिया ,,

मध्य प्रदेश , 20-01-2021 7:22:27 PM
Anil Tamboli
अमिताभ बच्चन ने कहा की कर दीजिए ना आपका क्या जाता है और सरकार ने कर दिया ,,
भोपाल 20 जनवरी 2021 - महानायक अमिताभ बच्चन ने गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के दौरान एक प्रतियोगी के लिए जो अपील की थी, उसे पुलिस मुख्यालय ने मान ली है। ग्वालियर में पदस्थ आरक्षक प्रीति सिकरवार का तबादला उनके पति विवेक कुमार की नियुक्ति वाले शहर मंदसौर में कर दिया गया है। दरअसल विवेक ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में पत्नी के अलग शहर में नौकरी करने की पीड़ा साझा की थी। इस पर अमिताभ ने राज्य सरकार से अपील की थी कि पति-पत्नी को एक ही शहर में पदस्थ किया जाए।

पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार प्रीति का तबादला ग्वालियर से नारकोटिक्स विंग मंदसौर में कर दिया है। स्थानांतरण का कारण बताया गया है कि इनकी पारिवारिक समस्या को देखते हुए यह आदेश जारी किया जा रहा है। प्रीति को तीन वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।

मालूम हो, पांच और छह जनवरी को प्रसारित केबीसी में विवेक ने भाग लिया था और 25 लाख रुपये भी जीते थे। शो के दौरान मंदसौर के यातायात आरक्षक विवेक ने अपनी पीड़ा बताई थी। शो के सेट पर प्रीति भी थी। तब बातचीत के दौरान पति-पत्नी ने दोनों की पदस्थापना वाले जिलों की दूरी लगभग 400 किमी बताकर पारिवारिक जीवन में होने वाली समस्या की जानकारी दी थी। इस पर अमिताभ ने सरकार से अपील की थी कि जितने भी ऐसे लोग हैं, एक ही जगह पदस्थ कर दीजिए, क्या जाता है आपका?

बता दे की 'कौन बनेगा करोड़पति' में विवेक कुमार के सामने 50 लाख रुपये जीतने के लिए नौसेना से जुड़ा एक सवाल आया जिसका जवाब उन्हें नहीं पता था। इस वजह से उन्होंने गेम छोड़ देना ही बेहतर समझा। 

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH