छत्तीसगढ़ में रिश्ता हुआ शर्मशार , आरोपी ने मुँहबोली बहन बना कर इज्जत को किया तार तार ,,

दुर्ग , 19-01-2021 11:51:11 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में रिश्ता हुआ शर्मशार , आरोपी ने मुँहबोली बहन बना कर इज्जत को किया तार तार ,,
भिलाई 19 जनवरी 2021 - एक युवक ने अपनी मुंहबोली बहन को घुमाने के बहाने ले जा कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी मुंहबोला भाई शैलेन्द्र देवांगन को  कैंप 2 निवासी 22 वर्षीय युवती की शिकायत पर आईपीसी की धारा 366, 376, 323, 506 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे कुरुद रोड पर युवती बेसुध पड़ी मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए सुपेला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया , शनिवार सुबह युवती को होश आया जिसके बाद युवती ने पूछताछ में अपने साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि की। 

युवती के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी जब्त किया है। युवती से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को युवती ने बताया कि चार साल पहले उसके माता पिता की मौत हो चुकी है। वह अपने छोटे भाई के साथ रहती है।

पीड़िता ने बताया की आरोपी शैलेन्द्र देवांगन से काम के दौरान मुलाकात हुई थी पीड़िता चार महीने जवाहर मार्केट स्थित कपड़े की दुकान में नौकरी करती थी। आरोपी वहीं सब्जी का व्यवसाय करता था। आरोपी के इलाके में रहने के कारण परिचय था। 

आरोपी उसे बहन मानता था शुक्रवार करीब 6 बजे आरोपी उसके घर आया और घुमाने का बहाना बनाकर अपने साथ बाइक में बैठाकर ले गया। पहले आरोपी उसे बैकुंठधाम ले गया। इसके बाद उसे गोकुल धाम स्थित खाली मैदान में ले गया। 

जँहा पहले प्यार का इजहार किया फिर मारपीट करके शारीरिक संबंध बनाकर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद वह क्षुब्ध हो गई उसे कुछ समझ नहीं आया कि वह क्या करे वह पैदल घटनास्थल से निकल गई और इस दौरान उसने आत्महत्या करने का फैसला किया और एंटीसेप्टिक को पी लिया।

पुलिस को युवती ने यह भी बताया कि घटना के बाद वह पैदल कुरुद स्थित मेडिकल स्टोर पहुंच गई। दवा दुकान से ऐंटीसैप्टिक दवा खरीदकर पी लिया। कुछ दूर पैदल चलने के बाद वह बेसुध होकर सड़क किनारे गिर गई। 

इसके बाद उसने सुबह अस्पताल में होश आया। पुलिस के मुताबिक युवती के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि आरोपी उसका मुंह बोला भाई है। उसने उसके साथ ज्यादती की है। आत्मग्लानि के कारण उसने ऐंटीसैप्टिक दवा पीकर आत्महत्या कर रही है। युवती के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH