छत्तीसगढ़ - ट्रक ने बाईक सवारों को मारी टक्कर , हादसे में बच्ची की मौत , ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग ,,

सूरजपुर , 19-01-2021 10:04:06 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ट्रक ने बाईक सवारों को मारी टक्कर , हादसे में बच्ची की मौत , ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग ,,
सूरजपुर 19 जनवरी 2021 - सूरजपुर जिले में ट्रक की ठोकर से बाइक सवार लोग हादसे के शिकार हो गये। इस हादसे में एक बच्ची की मौके पर मौत हो गई। इस घटना के बाद से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया और शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौक़े पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने की कवायद में जुट गई। 

घटना विश्रामपुर थाना क्षेत्र के कुरुवां की है, जहां कुरुवां गांव के तीन लोग बाइक में सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान जब वे सलका के समीप रेण नदी पर बने पुल से 200 मीटर पहले बने मोड़ के पास पहुंचे ही थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दिया। 

इस हादसे में बाइक में सवार बच्ची की मौक़े पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौक़े पर भीड़ इकट्ठी हो गयी, जिन्होंने सीमेंट लोड ट्रक को आग के हवाले कर दिया और बच्ची के शव को लगभग आधे घंटे तक सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। वहीं दो घायलों को अस्पताल के लिए ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। 

घटना के बाद ट्रक में सवार चालक और अन्य लोग मौक़े से फरार हो गए हैं। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कवायद में जुट गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH