एक तरफा प्यार में अधेड़ कॉलेज संचालक ने 25 वर्षीय युवती और उसके साथी की गोली मार कर की हत्या ,,

मध्य प्रदेश , 19-01-2021 12:04:40 PM
Anil Tamboli
एक तरफा प्यार में अधेड़ कॉलेज संचालक ने 25 वर्षीय युवती और उसके साथी की गोली मार कर की हत्या ,,
सतना 19 जनवरी 2021 -  सतना जिले के चित्रकूट में रविवार को हुए डबल मर्डर केस में मृतक युवती के परिजनों ने एक प्राइवेट कॉलेज के संचालक पर हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि एक तरफा प्यार में कालेज संचालक पुष्पराज सिंह ने उनकी बेटी और उसके साथी की हत्या कर दी है।

मृतिका के पिता का आरोप है उनकी बेटी जिसकी उम्र 25 साल थी. वह उनके पड़ोस में रहने वाले पुष्पराज सिंह के कॉलेज में काम करती थी. 50 वर्षीय पुष्पराज उनकी बेटी को एक तरफा प्यार के चक्कर में लगातार परेशान कर रहा था. उसने कई बार उनकी बेटी के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की. जिससे परेशान होकर मृतिका ने पुष्पराज सिंह के कॉलेज की नौकरी छोड़ दी. फिर भी उसने लड़की का पीछा नहीं छोड़ा।

मृतिका के पिता ने बताया कि नौकरी छोड़ने के बाद पुष्पराज उनके परिवार को और परेशान करने लगा. उसने गुंडों की मदद से लड़की के परिजनों के साथ मारपीट भी की. साथ ही वह लगातार बेटी को धमकी भी दे रहा था. मृतक के पिता का कहना है कि उसने कई बार इस मामले की शिकायत पुलिस में भी की. लेकिन पुष्पराज पर कार्रवाई नहीं हुई. जिससे उसके हौसले और बढ़ गए और उसने उनके परिवार का जीना दुश्वार कर दिया. वह केवल उनकी लड़की को हासिल करना चाहता था।

एक तरफा प्रेम प्रसंग के चलते नाराज कालेज संचालक ने रविवार को युवती और उसके साथी की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया. इस घटना का आरोपी पुष्पराज फरार है. कार्रवाई नहीं होने से नाराज मृतक के परिजनों ने अब तक युवती का अंतिम संस्कार नहीं किया है. मामले में पुलिस का कहना है कि लड़की के पिता की शिकायत पर पुष्पराज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस की टीमें लगातार उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है, जल्द ही आरोपी को गिरप्तार किया जाएगा।
एक तरफा प्यार में अधेड़ कॉलेज संचालक ने 25 वर्षीय युवती और उसके साथी की गोली मार कर की हत्या ,,

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH