CG PSC की वेबसाइट पर आई तकनीकी खामी , हेल्पलाइन नम्बर भी ठप्प , आवेदक हो रहे है परेशान ,,

रायपुर , 19-01-2021 11:49:59 AM
Anil Tamboli
CG PSC की वेबसाइट पर आई तकनीकी खामी , हेल्पलाइन नम्बर भी ठप्प , आवेदक हो रहे है परेशान ,,
रायपुर 19 जनवरी 2021 - छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा 2020 के लिए भराये जा रहे ऑनलाइन आवेदनों को लेकर पुनः खामी सामने आई है। 

राज्य लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा 2020 हेतु 143 पदों के लिए 14 दिसंबर है 12 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए। 18 जनवरी तक का समय आयोग के द्वारा भरे हुए आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए विद्यार्थियों को दिया गया है ताकि ऑनलाइन आवेदन में कोई त्रुटि रह गई हो तो वे न्यूनतम शुल्क चुका कर रजिस्ट्रेशन में प्राप्त आईडी और पासवर्ड के द्वारा भरे हुए आवेदन में सुधार कर सही आवेदन कर सकते हैं।

पोर्टल में खामी से आवेदन प्रक्रिया में 14 से 18 जनवरी तक का जो समय प्रतियोगियों को त्रुटि सुधार के लिए दिया गया था वह बेफिजूल ही साबित हुआ। आयोग द्वारा ठेका कंपनी को दिए गए हैं फार्म भरने के मामले में फिर से खामी ही सामने आई है।

अनेक विद्यार्थी पंजीयन के पेज में कक्षा दसवीं का रोल नंबर, माता  पिता का नाम , अभ्यर्थियों का नाम ,जन्मतिथि के कालम में सुधार के विकल्प इंटरफेज एक्टिव नही होने से आवेदन में सुधार नही कर पा रहे इसको लेकर प्रतियोगियो में संशय की स्थिति है। 

आयोग के द्वारा अगर पृथक से चार दिन त्रुटि सुधार के लिए नहीं रखे जाते तो जिनसे कोई तकनीकी त्रुटि हो गई है तो वे समय पर पूर्व अन्य वर्षों की भांति दूसरा आवेदन कर सकते थे। जानकारों का कहना है सैकड़ों की संख्या में प्रतियोगी आयोग द्वारा आवेदन में त्रुटि सुधार के अवसर से पोर्टल में खामी होने से उहापोह की स्थिति में है।आयोग द्वारा बार बार नए प्रयोगों से प्रतियोंगियो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आयोग द्वारा दिए गए हेल्पलाइन के नंबरों में ठेका कंपनी के कर्मचारी बैठते हैं जिन्हें पीएससी की ओर से अधिकृत जानकारी नहीं होती और वह आयोग में जाकर विद्यार्थियों को संपर्क करने की सलाह देते हैं। समझ के परे है कि ऐसी हेल्पलाइन का क्या मायने जो विद्यार्थियों की फार्म भरने की समस्या को भी दूर ना कर सके। हेल्पलाइन का संचालन प्रदेश से दूर अन्य नगरों में बैठे कर्मी कर रहे हैं, प्रतियोगी छात्रों को खामियों के संबंध में ठीक से सलाह भी नहीं दे पाते है।

बता दे की इसी प्रकार आवेदन के प्रथम चरण में पोर्टल खामी के कारण आयु सीमा में छूट की पात्रता रखते हुए भी अनेक प्रतियोगी फॉर्म नहीं भर पा रहे थे। लेकिन से आयोग संपर्क किए जाने पर त्रुटि को आननफानन सुधारा गया था इसके बाद भी महीने भर के अंदर में लोक सेवा आयोग जैसी संस्था के पोर्टल में आवेदन की प्रक्रिया में बड़ी खामी सामने आई है, जिसे लेकर प्रतियोगिता में खासी निराशा है। 

इस संबंध में आयोग को स्वत संज्ञान लेते हुए त्रुटि सुधार के लिए अंतिम तिथि बढ़ानी चाहिए।

एक ही तिथि पर एकाधिक परीक्षा

सीजी लोक सेवा आयोग द्वारा प्रारंभिक परीक्षा की तिथि 14 फरवरी रखी गई है। 14 फरवरी को ही इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूट परीक्षा विभिन्न आईआईटी संस्थानों में स्नातक और स्नातकोत्तर के प्रवेश हेतु रखी गई है एवं नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी निफ्ट की परीक्षा भी 14 फरवरी को आयोजित है। एनटीपीसी फेस थ्री एग्जाम भी 14 फरवरी को आयोजित है।राज्य के अनेक युवा इन परीक्षाओं में बैठने के साथ पीएससी की परीक्षा की भी तैयारी करते हैं। लोक सेवा आयोग का कैलेंडर फिक्स नहीं होने से छात्रों को बार-बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। गेट इंजीनियरिंग परीक्षा के विद्यार्थियों द्वारा प्रारंभिक परीक्षा की तिथि में बदलाव की मांग भी की जा रही है। पी एस सी के आई टी सेल को पोर्टल में पुनः आई खामी के बारे में बताया गया है किंतु आवेदन प्रक्रिया में त्रुटि सुधार में अंतिम तिथि में वृद्धि किये बिना प्रतियोगियों को अकारण अनेक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
CG PSC की वेबसाइट पर आई तकनीकी खामी , हेल्पलाइन नम्बर भी ठप्प , आवेदक हो रहे है परेशान ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH