सेक्स रैकेट से जुड़ी एक वायरल ऑडियो ने खोली पोल , दो आरक्षक निलंबित , क्या था माजरा पढ़े इस खबर में ,,

उत्तर प्रदेश , 19-01-2021 5:37:10 AM
Anil Tamboli
सेक्स रैकेट से जुड़ी एक वायरल ऑडियो ने खोली पोल , दो आरक्षक निलंबित , क्या था माजरा पढ़े इस खबर में ,,
पीलीभीत 19 जनवरी 2021 - उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक सेक्स रैकेट का ऑडियो वायरल होने के बाद सेक्स रैकेट चलाने के मामले में संदिग्ध पाए गए दो सिपाहियों को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है।

कॉल गर्ल के एक ऑडियो ने दोनों सिपाहियों के कारनामे का पर्दाफाश कर दिया. शिकायत के साथ मिली आडियो की गोपनीय जांच कराने के बाद साक्ष्य जुटा कर दोनों सिपाहियों पर कार्रवाई की गई है. वायरल ऑडियो में एक लड़की की आवाज सुनी जा सकती है।

जानकारी के मुताबिक वह आवाज बरेली की एक कॉलगर्ल की है. ऑडियो में दो सिपाही सचिन और विपिन का नाम लिया जा रहा है. दरअसल, ये मामला पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी की चौकी गढ़वा खेड़ा का है. सेक्स रैकेट के मामले में थाने में तैनात सिपाही सचिन मिश्रा और विपिन मिश्रा के खिलाफ एक ऑडियो के साथ शिकायत दर्ज हुई थी।

वायरल ऑडियो में एक युवक और एक युवती (जिसे कॉल गर्ल कहा जा रहा है) उनकी बातचीत है. जो काफी गम्भीर है. युवती बता रही है कि चौकी के सिपाही सचिन और विपिन ने उनके साथ गलत काम किया और कई युवकों को सेक्स के मामले में फंसाया है और उनसे मोटी रकम वसूलते थे।

साथ ही कई अन्य मामलों में लेन देन की बात सामने आ रही है. इस ऑडियो से ये जाहिर था कि दोनों सिपाही सेक्स रैकेट चलाते थे, जिसकी पुलिस ने गोपनीय जांच कराई।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश का कहना है कि दोनों सिपाहियों की शिकायत आई थी. हमने सीओ पूरनपुर प्रमोद कुमार से गोपनीय जांच कराई. जांच में मामला सही पाया गया. उसके बाद दोनों को पुलिस लाइन बुला लिया गया और अब विभागीय कार्यवाही करते हुए दोनों को निलंबित कर दिया गया है।

दूसरी ओर ऑडियो वायरल होने और कार्रवाई होने के बाद दोनों सिपाही और ऑडियो में जिस लड़की की आवाज है वह नाटकीय ढंग से मीडिया के सामने आये हैं. उनका कहना है कि हम लोग एक दूसरे को नहीं जानते है. वहीं, आरोपी सचिन और विपिन सिपाही का कहना है कि हमें साथी पुलिस वाले फंसा रहे हैं. हम गलत नहीं है. हमें फंसाया जा रहा है. जांच के बाद हुई कार्रवाई को ये तीनों गलत बता रहे हैं।

बता दे की जांच में वायरल ऑडियो को हर तरीके से परखने के बाद ही कार्यवाही की गई है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH