थानेदार पर महिला ने लगाया नशीला कोलड्रिंक पिला कर दुष्कर्म करने का आरोप ,,

उत्तर प्रदेश , 18-01-2021 9:19:54 PM
Anil Tamboli
थानेदार पर महिला ने लगाया नशीला कोलड्रिंक पिला कर दुष्कर्म करने का आरोप ,,
शाहजहांपुर 18 जनवरी 2021 - उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक दारोगा के खिलाफ दुष्कर्म और पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाने का एक बार फिर से आरोप लगाया गया है. SP एस आनंद ने बताया कि थाना जलालाबाद में तैनात दारोगा सुनील शर्मा पर एक महिला ने आरोप लगाया है वह (महिला) मुकदमे की तारीख के बाद शाहजहांपुर से वापस कलान जाने के लिए एक ऑटो (तिपहिया वाहन) में बैठी, लेकिन ऑटो चालक ने उसे एक सुनसान जगह पर उतार दिया और कलान जाने से मना कर दिया।

पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से SP ने बताया कि दारोगा सुनील शर्मा वहां पहुंच गए. उन पर आरोप है कि उन्होंने महिला को धमकी दी तथा उसे अपनी कार में जबरन बैठा कर सुनसान जगह ले गए।

SP एस आनंद ने आगे बताया कि इसके बाद दारोगा ने महिला को 'कोल्ड ड्रिंक' में कोई नशीला पदार्थ डाल कर पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया. महिला ने पिछले साल 2 सितंबर को सुनील शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का एक मामला दर्ज कराया था. उस समय सुनील शर्मा कलान थाने के प्रभारी थे।

महिला ने दरोगा सुनील शर्मा पर आरोप लगाया था कि उसका उसके पति के साथ दहेज विवाद चल रहा है और वह इसी मामले के सिलसिले में सुनील शर्मा के संपर्क में आई थी. इस घटना का सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद एक मामला दर्ज किया गया था, लेकिन बदायूं पुलिस ने अपनी जांच में मामले को खत्म करते हुए फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी।

जिसके बाद पीड़िता 8 जनवरी को इसी मामले में कोर्ट में अर्जी देने के लिए शाहजहांपुर न्यायालय आई थी. महिला ने आरोप लगाया है कि वहां से लौटते समय उक्त दारोगा ने दुराचार किया. पुलिस अधीक्षक आनंद ने बताया कि आरोपी सुनील शर्मा का गैर जनपद स्थानांतरण के लिए लिखा गया है, वही पीड़िता द्वारा दर्ज कराए गए मामले की जांच भी दूसरे जिले की पुलिस से कराई जाएगी।

पुलिस ने महिला को चिकित्सीय जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH