सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने कैफों में मारे छापे , कैफे में संदिग्घ जोड़े तो नही मिले लेकिन जो मिला वो ,,

देश , 18-01-2021 8:18:49 PM
Anil Tamboli
सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने कैफों में मारे छापे , कैफे में संदिग्घ जोड़े तो नही मिले लेकिन जो मिला वो ,,
हिसार 18 जनवरी 2021 - हरियाणा के हांसी शहर में कैफे की आड़ में धड़ल्ले से देह व्यापार के अड्डे चलने की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को मार्केट में चल रहे कैफों पर धड़ाधड़ छापेमारी की. पुलिस रेड की सूचना मिलते ही कैफे संचालकों में हड़कंप मच गया इस दौरान पुलिस ने 5 कैफों पर छापे मारे लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा शायद कैफे संचालकों को पुलिस कार्रवाई की भनक पहले ही लग गई थी. डीएसपी को कैफे के अंदर कैबिनों में रखे गद्दों और सिंगल बेड मिले, जिन्हें तुरंत हटाने के संचालकों को सख्त निर्देश दिए।

बता दें कि शहर के कैफों की बाढ़ आई हुई है. सबसे अधिक कैफे शिक्षण संस्थानों के आसपास खुले हुए हैं. इन कैफों में देह व्यापार का धंधा करने की अक्सर शिकायतें मिलती रहती है. कुछ कैफे संचालकों द्वारा जोड़ों को किराये पर कैबिन दिये जाते हैं. आस पास रहने वाले बाशिंदों द्वारा पुलिस को इस धंधे के बारे में शिकायतें की जा रही थी. शुक्रवार सुबह डीएसपी विनोद शंकर पुलिस फोर्स के साथ कार्रवाई के लिए निकल पड़े और एसडी कॉलेज के समीप कई कैफों पर छापे मारे।

पुलिस ने कैफों पर रेड की तो आंखें खुली की खुली रह गईं. कैफों के नाम से चल रही दुकानों में चाय , कॉफी तो दूर की बात है पानी की बोतल तक नहीं मिली. फर्जी कैफों पर बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं रखी थी लेकिन कमरों के अंदर छोटे कैबिन बने हुए थे जिनमें गद्दे और बेड लगा रखे थे।

पुलिस ने सभी कैफे संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए बेड और गद्दे हटाने के निर्देश दिए. शहर में चल रहे अधिकतर साइबर कैफे शिक्षण संस्थाओं के पास खुले हुए हैं. कैफों में केबिन सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है. कैफे संचालक युवा जोड़ों को केबिन में बैठने के लिए 1 घंटे के 200 से और 500 रुपए तक वसूलते हैं. कई कैफे संचालक यहां आने वाले जोड़ों को पुलिस के साथ सांठगाठ होने व सुरक्षा का पूरा भरोसा देते हैं. इसके अलावा कुछ कैफों पर महिलाओं से देह व्यापार की शिकायतें भी आसपास के लोगों द्वारा की जाती है।

डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि पुलिस को कैफों पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने कैफों पर रेड की. कुछ कैफों पर अनियमितताएं मिली जिन्हें चेतावानी दी गई है. अगर भविष्य में भी इसी प्रकार से अनियमितताएं मिली तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने कैफों में मारे छापे , कैफे में संदिग्घ जोड़े तो नही मिले लेकिन जो मिला वो ,,

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH