वार्ड ब्वाय की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने , मौत की वजह कोरोना का टीका नही बल्कि यह थी वजह ,,

उत्तर प्रदेश , 18-01-2021 6:21:43 PM
Anil Tamboli
वार्ड ब्वाय की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने , मौत की वजह कोरोना का टीका नही बल्कि यह थी वजह ,,
मुरादाबाद 18 जनवरी 2021 - उत्तरप्रदेश मुरादाबाद के जिला अस्पताल के वार्ड ब्वॉय महिपाल की पाेस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। मुरादाबाद के सीएमओ डॉ एमसी गर्ग नेे बताया कि महिपाल की मौत का कोरोना वैक्सीनेशन से कोई लेना-देना नहीं है। उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई थी। बता दें कि कोरोना का टीकाकरण करवाने के अगले दिन मौत के बाद वार्ड ब्वॉय के परिजनों ने आरोप लगाया था कि वैक्सीन की वजह से जान गई है।

तीन डाक्टरों के पैनल ने उनका पोस्टमार्टम किया और बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार जिला अस्पताल में तैनात रहे वार्ड ब्वॉय महिपाल (46) की मौत हार्ट अटैक से हुई है। 

इसके बाद तमाम तरह की आशंकाओं और आरोपों पर विराम लग गया है। शनिवार को महिपाल ने टीका लगवाया था उनको पहले से भी सांस फूलने और निमोनिया की बात परिजनों ने स्वीकारी थी। जिला अस्पताल के वार्ड ब्वॉय की मौत के बाद सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने महिपाल के घर पहुंच कर परिजनों से बात की थी। वार्ड ब्वॉय के शव का पोस्टमार्टम तीन डाक्टरों के पैनल डा. शशि भूषण, डॉ. निर्मल ओझा और डा. आरपी मिश्रा ने किया।

यह है पूरा मामला : 

मुरादाबाद जिला अस्पताल में तैनात वार्ड ब्वॉय महिपाल सिंह ने शनिवार को जिला अस्पताल केंद्र में कोरोना का टीका लगवाया था। इसके बाद उन्होंने नाइट ड्यूटी भी की। घर लौटने पर रविवार को दोपहर के बाद उनको सांस लेने में तकलीफ और सीने में जकड़न महसूस हुई। 

एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन इस दौरान उनकी मौत हो चुकी थी।  सीएमओ डॉक्टर एमसी गर्ग ने उसी समय बताया था कि कोरोना के टीके से रिएक्शन की बात प्राथमिक जांच में सामने नहीं आई है। परिजन उनके सीने में जकड़न और सांस फूलने की शिकायत बता रहे हैं। अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो चुकी थी। 

उधर महिपाल के बेटे विशाल ने बताया कि पिताजी की टीका लगाने के बाद ही हालत बिगड़ी। हालांकि उन्होंने यह स्वीकार किया कि उनको निमोनिया की शिकायत थी लेकिन टीके ने उनकी तबीयत अचानक बिगाड़ दी।

सोर्स - हिंदुस्तान

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH