ऑटो में सवार छात्रा पर बिगड़ी ऑटो चालक की नीयत , लेकिन अनहोनी होने से पहले कुछ हुआ ऐसा की बच गई छात्रा की इज्जत ,,
देश , 16-01-2021 4:14:46 PM
हिसार 16 जनवरी 2021 - कोचिंग सेन्टर
जाने के लिए ऑटो में सवार हुई एक छात्रा पर ऑटो चालक की नियत बिगड़ गई. ऑटो चालक छात्रा को सुनसान रास्ते पर ले गया. अपने दो दोस्तों को भी बुला लिया और छात्रा से रेप की कोशिश की तीनो अपने नापाक मंसूबे में कामयाब हो पाते उसस पहले दो पुलिसकर्मी उसी दिशा में गश्त पर आए।
पुलिस वालों को देख कर छात्रा ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया छात्रा की चीख सुन कर पुलिस वाले मौके पर पहुँच गये और छात्रा को बचा लिया।
मामला हरियाणा के हिसार का है. हिसार-दिल्ली बाईपास रोड पर ऑटो में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा से कथित तौर पर बलात्कार करने की कोशिश के आरोप में ऑटो चालक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है. पीड़िता ने बाईपास रोड के पास मौजूद अपने शिक्षण संस्थान जाने के लिए कैंची चौक से ऑटो लिया था।
पुलिस ने बताया कि संस्थान पहुंचने पर भी ड्राइवर ने ऑटो चलाना जारी रखा, फिर उसने और उसके सहयोगी ने कथित रूप से पीड़िता से बलात्कार करने की कोशिश की उन्होंने आगे बताया कि रास्ते से गुजर रहे दो पुलिसकर्मियों ने छात्रा के शोर की आवाज सुनी और उन्होंने छात्रा को बचा कर शिव नगर के विनोद और भैणी अमीरपुर गांव के निवासी नवीन को पकड़ लिया।














