पत्नी के साथ चलने से मना करने पर दामाद ने ससुराल में मचाया ऐसा तांडव जिसे जान कर रोंगटे खड़े हो जाएंगे ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पत्नी के साथ चलने से मना करने पर दामाद ने ससुराल में मचाया ऐसा तांडव जिसे जान कर रोंगटे खड़े हो जाएंगे ,,
कानपुर 15 जनवरी 2021 - उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर जूही थाना क्षेत्र के रत्तूपुरवा इलाके में शुक्रवार तड़के पत्नी से विवाद और साथ न चलने से नाराज होकर एक युवक ने ससुराल में पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

आग लगाने से पहले आरोपी ने कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिया ताकि कोई बाहर न निकल सके. कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले वाले पहुंचे. फिर परिवार को किसी तरह से बाहर निकाला, लेकिन तब तक सात लोग झुलस चुके थे. तुरंत ही घायलों को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी गई।

युवती के चाचा कमलेश ने पुलिस को बताया कि उन्हें शुक्रवार सुबह चार बजे किसी के आने की आहट सुनाई पड़ी. जब उन्होंने नीचे झांक कर देखा तो उनके बड़े भाई का दामाद दरवाजे के बाहर गाली-गलौच कर रहा था. फिर उसने दरवाजे और घर के चारों तरफ पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी. आग के बीच घर के लोगों ने शोर मचाया और मौके पर पड़ोसी जमा हो गए. किसी तरह से घर के अंदर बंद लोगों को बाहर निकाला और सभी को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वही इस घटना पर एसपी साउथ दीपक भूकर का कहना है कि आरोपी युवक फरार हो गया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए 4 टीमों का गठन किया गया है. आरोपी की मार पिटाई से तंग आकर पत्नी अपने मायके में रह रही थी. इन्होंने तीन साल पहले लव मैरिज की थी और इनका एक माह का मासूम भी बच्चा है. वो भी आग में झुलस गया है।

इसके अलावा पुलिस ने बताया कि युवक शुक्रवार सुबह 4 बजे ससुराल पहुंचा था. इस दौरान उसने ससुराल में रह रही अपनी पत्नी से साथ चलने की बात कही. इस बात के लिए जब पत्नी राजी नहीं हुई तो युवक ने घर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. पति- पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. युवक की आग लगा कर भागने की तस्वीर पास में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH