छत्तीसगढ़ में कोरोना का पहला टीका किसे और कितने बजे लगेगा जाने इस खबर में ,,

रायपुर , 15-01-2021 10:03:58 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में कोरोना का पहला टीका किसे और कितने बजे लगेगा जाने इस खबर में ,,
रायपुर 15 जनवरी 2021 -  राजधानी रायपुर में पहला टीका अंबेडकर अस्पताल के 30 साल के वार्डबॉय रामप्रसाद को लगाया जाएगा। यही नहीं, डाॅ. राजेंद्र परगनिहा, सिविल सर्जन डाॅ. पीके गुप्ता व एम्स डायरेक्टर डाॅ. नितिन एम नागरकर का नाम भी वैक्सीनेशन सूची में पहला है। 

सभी बूथ में वैक्सीन सुबह 9 से शाम 5 बजे तक लगाई जाएगी। बता दें कि प्रदेश में प्रथम चरण में 2.67 लाख हेल्थ केयर वर्कर को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए पूरे राज्य में 99 वैक्सीनेशन केन्द्र चिंहाकिंत किए हैं। इस संबंध में जानकारी देने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डाॅ प्रियंका शुक्ला ने मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया और वैक्सीनेशन सेे संबंधित जानकारी साझा की। 

उन्होने बताया कि वैक्सीनेशन केन्द्र राज्य के मेडिकल कालेजों,जिला अस्पतालों, कुछ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और निजी अस्पतालों में स्थापित किए गए हैं।

कोविन एप में राज्य के सभी हेल्थ केयर वर्कर का डाटा रजिस्टर कर लिया गया है। रजिस्टेशन के लिए कोई भी फोटो युक्त पहचान पत्र की आवश्यकता होगी। पात्र लाभार्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर वैक्सीनेशन की जगह ,समय और तारीख का संदेश भेजा जाएगा। वैक्सीन लगाने के बाद व्यक्ति को आधे घंटे तक निरीक्षण कक्ष में रखा जाएगा और तबीयत खराब लगने पर तुरंत उपचार की व्यवस्था की जाएगी। 

वैक्सीन लगाने वाले वैक्सीनेटर को भी समुचित प्रशिक्षण दिया गया है। एक वैक्सीनेटर एक दिन में 100 लोगों को टीका लगाएगा। वैक्सीन की पहली खुराक के 28 दिनों के अंदर दूसरी खुराक लेना होगा। इसके दो सप्ताह के अंदर आम तौर पर एंटीबाडी का सुरक्षात्मक स्तर विकसित होता है। वैैैक्सीन लगाने के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार करना आवश्यक होगा जिससे कोरोना के खतरे को कम किया जा सकेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH