हद हो गई , इस आदमी ने रिलायंस के मालिक मुकेश अम्बानी को लगा दिया करोड़ो का चूना ,,

देश , 15-01-2021 5:24:07 PM
Anil Tamboli
हद हो गई , इस आदमी ने रिलायंस के मालिक मुकेश अम्बानी को लगा दिया करोड़ो का चूना ,,
नई दिल्ली 15 जनवरी 2021 - एक आदमी ने कम्पनी बनायी. बड़े-बड़े दावे किए. और लगा दिया चूना सीधे रिलायंस को. वही मुकेश अम्बानी वाली रिलायंस. अब प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने उस आदमी की कंपनी की 4.87 करोड़ रुपये की सम्पत्ति कुर्क कर दी है. सम्पत्ति किसकी? कल्पेश दफ्तरी की. कम्पनी का नाम संकल्प क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड. कल्पेश दफ्तरी उसके डायरेक्टर. और कुर्क की गयी सम्पत्ति में मुंबई में स्थित एक व्यावसायिक परिसर के अलावा राजकोट में स्थित चार कमर्शल प्रॉपर्टी भी शामिल हैं.

ED का आरोप है कि कल्पेश दफ़्तरी ने कुछ लोगों के साथ मिलकर विशेष कृषि और ग्रामोद्योग योजना के साथ 13 लाइसेंसों का फ़र्जीवाड़ा किया. और उन्हें हिंदुस्तान कॉन्टिनेंटल लिमिटेड नाम की कम्पनी के चालान के तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को बेच दिया. कल्पेश के साथ इस घोटाले में नियाज़ अहमद, पीयूष वीरमगामा, विजय गढ़िया आदि के भी नाम लिए जा रहे हैं.

ED के मुताबिक़, जांच में यह भी पता चला कि विभिन्न कंपनियों के खातों में 13 विशेष कृषि और ग्रामोद्योग योजना लाइसेंस बेचने के लिए 6.8 करोड़ रुपए आरोपियों को मिले थे. इस रकम को कई कंपनियों में घुमाया गया. मतलब एक कम्पनी से पैसा दूसरी कम्पनी तक. फिर इस पैसे का उपयोग कल्पेश दफ्तरी और अन्य लोगों ने किया. 

न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक़, ED ने इस बाबत आधिकारिक प्रेस रिलीज़ भी जारी की. इसमें ED ने कहा है कि CBI ने FIR दर्ज की थी. CBI ने IPC की धोखाधड़ी आदि की धाराओं 420, 467, 468, 471, 477A के अलावा  प्रिवेन्शन ऑफ़ करप्शन एक्ट 1988 के सेक्शन 13(2) और 13(1)(d) के तहत केस दर्ज किया था. उसके बाद ED ने ये जांच शुरू की.  जांच हुई. और सम्पत्ति कुर्क कर ली गई.

सोर्स - द लल्लनटॉप

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH