प्रेमी ने धोखे से दुष्कर्म कर नाबालिग बनाया अश्लील वीडियो , फिर ब्लैकमेल कर करवाने लगा देह ब्यापार ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेमी ने धोखे से दुष्कर्म कर नाबालिग बनाया अश्लील वीडियो , फिर ब्लैकमेल कर करवाने लगा देह ब्यापार ,,
लखनऊ 15 जनवरी 2021 - उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गैंगरेप का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक नाबालिग लड़की के साथ पहले प्रेमी ने रेप किया. फिर पैसे लेकर कई अन्य लोगों से भी उसका बलात्कार करवाया. इस दौरान नाबालिग लड़की का वीडियो भी बनाकर उसे वायरल करने धमकी दी गई और उसे कई लोगों के पास भेजा जाता रहा।

बड़ी मुश्किल से नाबालिग उनके चंगुल से निकलकर सीधे महानगर थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई. लड़की की शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया. इसके बाद आरोपी प्रेमी और उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया. इस कृत्य में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है. पुलिस ने बताया कि महानगर थाना क्षेत्र में आरोपी युवक ने नेपाल से नाबालिग किशोरी को काम दिलाने के बहाने से लखनऊ बुलाया था. फिर उसे बंधक बनाकर रेप किया और अपने साथियों के साथ मिलकर भी नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाया इस बीच वो पांच महीने की गर्भवती भी हो गई।

मौका पाकर किशोरी किसी तरह से उनके चंगुल से छूटकर देर रात महानगर थाने पहुंची और पुलिस को अपनी आप बीती बताई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. फिलहाल कई लोग अभी भी इस मामले में फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह- जगह दबिश दे रही है।

नाबालिग का मेडिकल कराकर पुलिस उससे और आरोपियों की पूछताछ में जुटी हुई है. पीड़ित किशोरी का आरोप है कि वह अपने प्रेमी के घर गई हुई थी तो उसने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया. फिर वो बेहोश हो गई और उसके प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म करते हुए वीडियो बना लिया. आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बार-बार रेप किया और अपने साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म भी किया. जब वो गर्भवती हो गई तो उसने अपने प्रेमी पर साथ रहने का दबाव बनाया. लेकिन वो नहीं माना और सब ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी।

इस मामले में डीसीपी नार्थ रईस अख्तर का कहना है कि लड़की को इसका परिचित आरोपी नेपाल से उसे यहां लेकर आया था. इसके बाद इसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिक बच्ची के साथ रेप किया और उसको अलग-अलग जगह भेजने लगा. लड़की से मारपीट भी करता रहता था. किसी तरीके से वहां से छूटकर पुलिस के पास आई. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH