आज का राशिफल , 15 जनवरी 2021 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे ,,
धर्म / ज्योतिष , 15-01-2021 11:35:20 AM
- राशिफल 15 जनवरी दिन शुक्रवार -
मेष राशि - आपका दिन घर परिवार के प्रति और रिश्तों को संभालने के प्रति आपका समर्पण भाव बढ़ेगा और यही आपकी चिंता का भी कारण बनेगा. अपने सुख संबंधों को संजोने के लिए आपको प्रयास अधिक करने पड़ेंगे.
वृषभ राशि - स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें और जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है. वैसे आपका दिन अच्छा जाएगा और मधुर वाणी आपकी काम आएगी.
मिथुन राशि - आज अच्छे खाने-पीने और भोजन से जुड़ी समस्या दूर होगी. साथ ही साथ संबंध भी आपके घनिष्ठ होंगे. वहीं आपको थोड़ा सा ध्यान रखना पड़ेगा. गलत फहमी आपके रिश्तों को खराब कर सकती है.
कर्क राशि - जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से बेहतर रहेंगे, लेकिन छोटी-छोटी बातों को लेकर गलत फहमी आ सकती है. आपको अपने खुद के स्वभाव में बदलाव लाना जरूरी है.
सिंह राशि - घर परिवार को संतुलित करने में आपका ज्यादा से ज्यादा समय बीतेगा. वहीं, छोटी-छोटी बात आपको मानसिक तनाव दे सकती है.
कन्या राशि - आज के दिन जीवनसाथी के प्रति समर्पण भाव बहुत बढ़ेगा लेकिन छोटी-छोटी उलझनें आपके संबंधों को खराब कर सकती हैं. हो सकता है, आप किसी गलतफहमी का शिकार बनें.
तुला राशि - अनिर्णयता की स्थिति बनी रहेगी. उससे आपको थोड़ा सा बचके चलना है. साथ ही आपको मानसिक तौर पर होने वाली परेशानी से संबंध खराब हो सकते हैं. मधुर वाणी का प्रयोग करें.
वृश्चिक राशि - जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. साथ ही साथ उनका आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा. इस समय आपको एक दूसरे के प्रति सहयोग बढ़ाने का है.
धनु राशि - आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे और वहीं मिठास बनी रहेगी. लेकिन जीवन में आपको गलत फहमी से बचकर रहना है.
मकर राशि - फिलहाल छोटी-छोटी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं. संबंधों के दृष्टिकोण से आपको घनिष्ठता महसूस हो रही होगी. जीवनसाथी के साथ मधुर समय बिताएंगे.
कुम्भ राशि - ऐसे आपका दिन अच्छा जाएगा लेकिन जहां बात संबंधों की है आपको अपने क्रोध पर और वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है. आकस्मिक उत्तेजना आपके संबंधों को खराब कर सकती हैं.
मीन राशि - जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से बेहतर रहेंगे, लेकिन छोटी-छोटी बातों को लेकर गलत फहमी आ सकती है. आपको अपने खुद के स्वभाव में बदलाव लाना जरूरी है.














