छत्तीसगढ़ में कम हो रहा है कोरोना का कहर , गुरुवार को मिले मात्र इतने संक्रमित , देखे मेडिकल बुलेटिन ,,
छत्तीसगढ़ , 15-01-2021 3:43:53 AM
रायपुर 14 जनवरी 2021 - छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 607 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। कुल 886 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। आज 10 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक 3537 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 7418 हैं।
जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक आज सबसे अधिक रायपुर जिले से 127 संक्रमितों की पहचान हुई है वही दुर्ग में 81 , राजनांदगांव में 36 , बालोद में 27, बेमेतरा में 15 , कवर्धा में 07, धमतरी में 23 , बलौदाबाजार में 10 , महासमुन्द में 29 , गरियाबंद में 03 , बिलासपुर में 73 , रायगढ़ में 15 , कोरबा में 09 , जांजगीर चाम्पा में 37 , मुंगेली में 04 , गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 05 , सरगुजा में 17, कोरिया में 19 , सूरजपुर में 16 , बलरामपुर में 03 , जशपुर में 17, बस्तर में 02 , कोंडागांव में 10 , दंतेवाड़ा में 07, सुकमा में 06 , कांकेर में 05 , बीजापुर में 03 औरअन्य राज्य से 01 मरीज मिले है।














