छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रदेश के कई स्कूलों को भेजा नाेटिस , इस बात को लेकर जताई नाराजगी ,,

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रदेश के कई स्कूलों को भेजा नाेटिस , इस बात को लेकर जताई नाराजगी ,,
रायपुर 14 जनवरी 2021 - छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रदेश के कई स्कूलों को नाेटिस भेजा है। यह नोटिस उन्हें असाइनमेंट संबंधित कार्यों में लापरवाही बरतने के चलते जारी की गई है। प्रदेश में लगभग 07 हजार स्कूल ऐसे हैं जहां दसवीं और बारहवीं बोर्ड हैं। इनमें से 10 फीसदी स्कूलों ने अब तक असाइनमेंट के अंक ऑनलाइन अपडेट नहीं किए हैं और ना ही माशिम को इसकी जानकारी भेजी है। 

माशिम ने नोटिस भेजकर स्कूलों से इस संदर्भ में जानकारी मांगी है। गौरतलब है कि कोरोना के चलते स्कूल बंद हैं। ऐसे में माशिम द्वारा अपने वेबसाइट पर असाइनमेंट अपलोड किए जा रहे हैं। छात्रों को ये असाइनमेंट पूरा कर अपने स्कूलों में निर्धारित तिथियों तक प्रतिमाह जमा करने होते हैं। स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन असाइनमेंट का मूल्यांकन कर अंक ऑनलाइन प्रविष्ट करें। अक्टूबर माह से माशिम द्वारा छात्रों को असाइनमेंट दिए जा रहे हैं। 

माशिम द्वारा पहले ही असाइनमेंट को गंभीरता से लिए जाने संबंधित दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। स्कूलों से कहा गया है कि वे छात्रों द्वारा जमा किए जा रहे असाइनमेंट को संभाल कर रखें। इसे मुख्य परीक्षाओं के परिणाम जारी होने के तीन माह तक संभाल कर रखना है। 

10वीं-12वीं के छात्रों को सभी विषयों में कम से कम 4 असाइनमेंट जमा करने अनिवार्य हैं। ऐसा नहीं किए जाने की स्थिति में उन्हें परीक्षा में बैठने अपात्र घोषित कर दिया जाएगा। स्कूलों को छात्रों तक असाइनमेंट से जुड़ी जानकारियां भी पहुंचाने कहा गया है। अधिकतर स्कूलों ने असाइनमेंट के अंक अपडेट कर दिए हैं। लगभग 10 फीसदी स्कूल ही ऐसे होंगे, जिन्होंने असाइनमेंट के संबंध में अपडेट नहीं दिया है। 

ताज़ा समाचार

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH