केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय छात्रो को दे रहा है 50 लाख रुपये जीतने का मौका , छात्रो को करना होगा बस यह कार्य ,,

रायपुर , 14-01-2021 1:05:51 PM
Anil Tamboli
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय छात्रो को दे रहा है 50 लाख रुपये जीतने का मौका , छात्रो को करना होगा बस यह कार्य ,,
रायपुर 14 जनवरी 2021 -  आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से टायकेथान-2021 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में कालेज के छात्र-छात्राओं के लिए भी अपने अनोखे व नए आइडिया साझा करने का अवसर दिया जा रहा। इसमें उन्हें बच्चों के लिए स्वदेशी खिलौने बनाने नवाचारी विचार साझा करना होगा। स्पर्धा में प्रस्तुत किए गए विचार अगर चुन लिए गए, तो विजेता प्रतिभागी 50 लाख तक के पुरस्कार जीत सकते हैं।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग एवं शिक्षा मंत्रालय की ओर खिलौना क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में योगदान देने युवाओं को अवसर दिया जा रहा है। इसमें युवाओं को अपने नवाचारी विचारों को साझा कर पुरस्कार जीतने का मौका तो मिलेगा ही, विदेशों से हो रही आपूर्ति की बजाय स्वदेशी खिलौनों को बाजार में जगह बना मदद मिलेगी।

इस क्षेत्र में कार्य कर रहे उद्योगों की भी बढ़ावा मिलेगा और उसमें रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे। छात्र-छात्राओं को अपने विचार प्रस्तुत करने 20 जनवरी तक का समय दिया गया है। इसके लिए उन्हें निर्धारित प्रारुप में जानकारी भरकर वेब पटल पर जमा करना होगा। प्रतियोगिता के विजयी छात्रों को व्यक्तिगत या समूह में 50 लाख तक की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

सीबीएसई की ओर से भी पहली बार रचनात्मक प्रयास करने छात्रों को यह अवसर प्रदान किया है। बोर्ड की ओर से छात्रों व शिक्षकों के लिए टायकेथान-2021 प्रतियोगिता के माध्यम से नेशनल टाय फेयर में प्रतिभाग करने का मौका दिया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जीतने वाले को 50 लाख रुपये तक के पुरस्कार भी मिलेंगे। इस टायकेथान में आठवीं से 12वीं तक के छात्र हिस्सा ले सकेंगे। सभी छात्रों को टीम के रूप में प्रतिभाग करना होगा। इस संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए छात्र सीबीएसई एकेडमिक डाट एनआइसी डाट इन पर क्लिक कर सकते हैं।

छात्रों को बोर्ड की ओर से दी गई थीम पर खिलौने के आइडिया प्रस्तुत करना होगा। बोर्ड से जारी सर्कुलर के अनुसार भाग लेने वाले विद्यार्थी वैदिक गणित, शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ कैसे रहें, दिव्यांगजनों के मददगार खिलौने, गणित, ‌विज्ञान समेत अन्य भाषाओं की जानकारी वाले खिलौने, स्वच्छ भारत, पर्यावरण संरक्षण व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देने वाले खिलौनों के संबंध में अपने आइडिया साझा कर सकते हैं। शिक्षा मंत्रालय की नवाचार सेल व अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के सहयोग से यह कार्यक्रम किया जा रहा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH