छत्तीसगढ़ में कम हो रहा है कोरोना का रफ्तार , बुधवार को मिले मात्र इतने संक्रमित , देखे मेडिकल बुलेटिन ,,
छत्तीसगढ़ , 14-01-2021 11:35:37 AM
रायपुर 14 जनवरी 2021 - प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 671 नये मरीज मिले है। इसी के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 291484 पहुंच गयी है। वहीं बुधवार को अस्पताल से 94 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब कुल डिस्चार्ज की संख्या 97629 हो गयी है। होम आईसोलेशन से डिस्चार्ज आज 556 लोगों को किया गया, टोटल होम आइसोलेशन डिस्चार्ज 182537 है। वहीं बुधवार को कोरोना संक्रमितो से 08 लोगों की मौत हुई है।
छत्तीसगढ़ में बुधवार को मिले 671 नये मरीजों में दुर्ग से 95, राजनांदगांव 60 बालोद 20, बेमेतरा 14, कबीरधाम 05, रायपुर 158, धमतरी 14, बलौदाबाजार 20, महासमुंद 26, गरियाबंद 08, बिलासपुर 61, रायगढ़ 11, कोरबा 11, जांजगीर चांपा 41, मुंगेली 06, जीपीएम 01, सरगुजा 22, कोरिया 18, सूरजपुर 18, बलरामपुर 13, जशपुर 24, बस्तर 08, दंतेवाडा 01, सुकमा 03, कांकेर 10 , बीजापुर 01 और अन्य राज्य से 02 लोग संक्रमित पाये गये है।














