कोरोना वैक्सीन की पहली खेप छत्तीसगढ़ पहुँचने पर इस नेता ने किया कोरोना वैक्सीन के वाहन को दंडवत प्रणाम ,,
रायपुर , 13-01-2021 9:51:25 PM
रायपुर 13 जनवरी 2021 - कोरोना वैक्सीन की पहली खेप आज दोपहर राजधानी रायपुर पहुंच गई। रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने कोरोना वैक्सीन के वाहन को साक्षात दंडवत प्रणाम किया।
साथ ही उन्होंने सभी के निरोग रहने की कामना भी की इस अवशर पर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप जुनेजा , मुख्य चिकित्सा तथा स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मीरा बघेल एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इस दौरान मौजूद थे।
गौरतलब है कि इस दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार था कि कोरोना के कहर से निजात दिलाने के लिए आखिर कोरोना वैक्सीन कब तक आएगा। आखिर कोरोना वैक्सीन आ गया। इसे विभिन्न जिलों में ले जाने के लिए तमाम जिलों से भी कोरोना वैक्सीन वाहन पहुंच चुके हैं।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत सभी जिलों में कोरोना वैक्सीन के लिए वैक्सीनेशन का डेमो हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे ध्यान में रखते हुए अस्पतालों में तैयारियां भी कर रखी हैं।
अब राजधानी से सभी जिलों में वैक्सीन पहुंचने के बाद इसमें पहले ज्यादा से ज्यादा कोरोना से लड़ने वाले फ्रंट वॉरियर्स को शामिल किया गया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के ग्राउंड लेवल स्टाफ के अलावा टीचर्स, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और साथ ही दूसरे विभागों के ऐसे कर्मचारियों को भी शामिल किया है, जिनकी ड्यूटी ग्राउंड लेवल पर लगी थी।














