एक युवक को दोस्त की भाभी से प्यार करने की सजा जान दे कर चुकानी पड़ी , पुलिस ने दो दिन में किया अंधे कत्ल का खुलासा ,,

उत्तर प्रदेश , 12-01-2021 11:06:54 PM
Anil Tamboli
एक युवक को दोस्त की भाभी से प्यार करने की सजा जान दे कर चुकानी पड़ी , पुलिस ने दो दिन में किया अंधे कत्ल का खुलासा ,,
वाराणसी 12 जनवरी 2021 - दोस्त से दगाबाजी कर उसकी भाभी से प्यार करना युवक की हत्या की वजह बन गया. दोस्त ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उसका सबसे अच्छा दोस्त ही उसकी मौत का कारण बनेगा. हैरान कर देने वाली ये घटना वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवा इलाके की है. जहां 09 जनवरी की रात संविदा बिजली कर्मचारी की सरेआम रात के वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसी का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है।

संविदा बिजली कर्मी राजेश विश्वकर्मा ड्यूटी करने विद्युत उपकेंद्र जा रहा था. घर से कुछ दूर जाने के बाद कुछ लोगों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. जिसके बाद पुलिस ने दो दिनों के अंदर ही पुलिस ने इस ब्लाइंड केस का खुलासा कर दिया. पुलिस ने इस मामले में मृतक राजेश विश्वकर्मा के दो अजीज दोस्तों को गिरफ्तार किया है. इन दोनों में एक राजेश का पड़ोसी और दोस्त राम बाबू उर्फ गोलू है तो दूसरा राजेश पटेल नाम का खास दोस्त शामिल है. पुलिस के मुताबिक, छानबीन में मर्डर प्लान करने के पीछे मृतक का सबसे करीबी दोस्त राजेश पटेल निकला।

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि राजेश पटेल और राजेश विश्वकर्मा का दोस्ती की वजह एक दूसरे के घर काफी आना जाना था. इसी दौरान राजेश विश्वकर्मा की काफी गहरी दोस्ती राजेश पटेल की भाभी से हो गई और भाभी से राजेश विश्वकर्मा की मोहब्बत, राजेश पटेल को नागवार गुजरी. उसने कई बार राजेश विश्वकर्मा को ऐसा करने से मना किया. कई बार मना करने के बावजूद जब संविदा बिजली कर्मी राजेश विश्वकर्मा नहीं माना तो 09 जनवरी की रात राजेश पटेल ने रामबाबू के साथ मिलकर ड्यूटी करने जा रहे राजेश विश्वकर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी।

इस बारे में और जानकारी देते हुए वाराणसी के एसपी सिटी विकास चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि यह बहुत ही चुनौती भरा और ब्लाइंड केस था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और गहरी जांच के बाद इस मामले का खुलासा हो सका है. फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH