छत्तीसगढ़ में गणतन्त्र दिवस को लेकर गाईड लाईन जारी , गाईड लाईन के अनुसार इस बार ,,
रायपुर , 12-01-2021 10:38:30 PM
रायपुर 12 जनवरी 2021 - छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के मद्देनजर राज्य सरकार ने 26 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर राज्य, जिला व जनपद स्तर पर कार्यक्रम के लिए अलग-अलग गाइडलाइन जारी किये हैं।सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक कोरोना के निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम किये जायेंगे। हालांकि इस बार कार्यक्रम में स्कूली छात्र व छात्राओं को एकत्रित नहीं किया जायेगा।
जारी आदेश के मुताबिक प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस , 26 जनवरी , 2021 , दिन मंगलवार को गरिमामय तरीके से आयोजित होगा । इस वर्ष कोविड -19 महामारी को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी बरतनी होगी। कार्यक्रम के आयोजन में कटौती भी करनी होगी । भारत सरकार , गृह मंत्रालय एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के कोविड -19 से बचाव हेतु जारी सभी निर्देशों का पालन एवं उपाय करने होंगे । उपरोक्त बाध्यताओं और एहतियाती कदमों को ध्यान में रखते हुए , निम्नानुसार निर्देश प्रदान किये जाते हैं।
01 - राज्य स्तर : - राज्य स्तर पर राजधानी रायपुर में माननीया राज्यपाल महोदया के द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा । ध्वजारोहण उपरांत पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियों द्वारा सलामी ( गार्ड आफ ऑनर ) दी जायेगी । माननीया राज्यपाल महोदया के द्वारा संदेश का वाचन किया जायेगा । उक्त कार्यक्रम में कोरोना वारियर्स डॉक्टरों , पुलिसकर्मियों , स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्वच्छताकर्मियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाए एवं उन्हें सम्मानित किया जावे । मास्क पहनना , सामाजिक दूरी आदि का पालन अनिवार्यतः किया जाए ।
02 - जिला स्तर : जिला स्तर पर मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा । ध्वजारोहण उपरांत पुलिस एवं नगर सैनिक की टुकड़ियों के द्वारा सलामी ( गार्ड आफ ऑनर ) दी जायेगी । मुख्य अतिथि के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाए । उक्त कार्यक्रम में कोरोना वारियर्स डॉक्टरों , पुलिसकर्मियों , स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्वच्छताकर्मियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाए एवं उन्हें सम्मानित किया जावे । मास्क पहनना , सामाजिक दूरी आदि का पालन अनिवार्यतः किया जाए।
ज्यादा जानकारी के लिए देखे आदेश की कॉपी -














