निर्भया काण्ड की याद हुई ताजा , चलती लक्सरी बस में क्लीनर ने किया युवती के साथ दो बार दुष्कर्म ,,

महाराष्ट्र , 12-01-2021 6:55:55 PM
Anil Tamboli
निर्भया काण्ड की याद हुई ताजा , चलती लक्सरी बस में क्लीनर ने किया युवती के साथ दो बार दुष्कर्म ,,
वाशिम 12 जनवरी 2021 -  महाराष्ट्र के वाशिम जिले से बलात्कार का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने दिल्ली के चर्चित निर्भया कांड की याद ताजा कर दी है।

वहां सड़क पर चलती एक लग्जरी बस में एक लड़की के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया गया. आरोपी ने लड़की के साथ एक बार नहीं बल्कि दो बार रेप किया और उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. पीड़ित युवती ने इस संबंध में पुणे के राजनगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. पुणे पुलिस ने वहां जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे घटना स्थल वाले जनपद वाशिम के मालेगांव में पुलिस को भेज दिया है. अब वहां की पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

24 साल की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक प्राइवेट स्लीपर कोच बस से यात्रा कर रही थी. बस नागपुर से पुणे जा रही थी. इसी दौरान बस के क्लीनर ने उसे 5 नंबर सीट से उठाकर 15 नंबर की सीट पर बैठने के लिए कहा. जब युवती वहां चली गई तो वो उसके पास पहुंचा और उसे चलती बस से नीचे फेंकने की धमकी देकर उसके साथ 2 बार बलात्कार किया।

पुलिस ने युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है. इसी के चलते मालेगांव पुलिस ने उस बस को पुणे से कब्जे में ले लिया, जिसमें वारदात को अंजाम दिया गया था. अब पुलिस की टीम आरोपी क्लीनर को गिरफ्तार करने के लिए नागपुर रवाना की गई है।

मालेगांव की पुलिस अधिकारी पुष्पलता वाघ ने जानकारी देते हुए बताया कि पीडित युवती गोंदिया इलाके की रहने वाली है. वह पुणे के कारेगांव में मौजूद एक निजी कंपनी में काम करती है. पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल तेजी से कर रही है. लड़की का मेडिकल कराने के बाद उसे घर भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH