अवैध संबंध में फिर गई एक जान , पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कर पति को उतारा मौत के घाट ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अवैध संबंध में फिर गई एक जान , पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कर पति को उतारा मौत के घाट ,,
हाथरस 11 जनवरी 2021 - उत्तरप्रदेश के हाथरस में कुछ दिन पहले लावारिस हालत में युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या करवाई है।

पुलिस ने आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि एक सप्ताह पहले हसायन थाना क्षेत्र के बस्तोई गांव के पास खेत में युवक का शव मिला था. इसकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था. पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई. इस दौरान पुलिस के हाथ ठोस सबूत लगे जिसकी बिनाह पर उसने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया।

 पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने बताया कि बस्तोई गांव में खेत की मेड़ के किनारे तीन जनवरी को एक लावारिस शव मिला था. इसकी पहचान महाराज सिंह उर्फ छोटेलाल के रूप में हुई थी. मृतक अलीगढ़ के कनकपुर थाना क्षेत्र के अकराबाद का निवासी था।

मृतक के परिजनों के शक के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की. तफ्तीश में यह बात निकलकर आई कि मृतक की पत्नी के संबंध अरविंद कुमार नाम के युवक से थे. इसकी भनक महिला के पति को चली तो उनके बीच इसे लेकर आए दिन झगड़ा होने लगा. उन्होंने कहा कि छोटेलाल की पत्नी ने अरविंद से कहा कि उसके पति को हमारे संबंधों के बारे में पता चल चुका है इसलिए वो अक्सर मुझे मारता-पीटता है. उसने अपने प्रेमी से अपने पति को रास्ते से हटाने को कहा।

एसपी ने बताया कि इसके बाद दोनों ने छोटेलाल की हत्या की योजना बनाई जिसके तहत प्रेमी अरविंद ने अपने एक साथी के साथ मिलकर घटना वाली रात अपने खेतों की रखवाली कर रहे छोटेलाल की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए. पुलिस ने तफ्तीश में इसका खुलासा करते हुए महिला, उसके प्रेमी और उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH