राजधानी रायपुर में गर्लफ्रैंड के विवाद को लेकर चला चाकू , आरोपी फरार ,,
रायपुर , 11-01-2021 5:04:56 PM
रायपुर 11 जनवरी 2021 - राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशालपुर इलाके में स्थित दीपक किराना स्टोर के पास कल देर रात चाकूबाजी की घटना सामने आई है।
इस वारदात में संजय सोनकर उम्र 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक गर्लफ्रैंड को लेकर पुरानी रंजिश के चलते आरोपी शिवा उर्फ पिंटू यादव ने संजय को चाकू मारा है।
घटना के बाद से ही आरोपी शिवा उर्फ पिंटू यादव फरार है। फिलहाल पुरानी बस्ती थाना पुलिस टीम आरोपी की पतासाजी में जुटी है।














