हायवे को पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला , मौके पर ही हुई मौत ,,
रायपुर , 11-01-2021 2:31:24 AM
रायपुर 10 जनवरी 2021 - राजधानी रायपुर के रिंग रोड़ नंबर 01 में सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज़ रफ्तार हाईवा ने कुचल दिया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि युवक रिंग रोड को पार कर रहा था। तभी संतोषी नगर की ओर से टाटीबंध की ओर जा रही हाईवा क्रमांक CG 04 JB 5304 ने युवक को रौंद दिया, युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
दुर्घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, इसी दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई। घटना की सूचना पर थाना टिकरापारा पुलिस एवं यातायात पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया, पश्चात शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए मेकाहारा अस्पताल भेज दिया है। वहीं मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस शिनाख्त करने में जुट गई है।














